महाशिवरात्रि, होली, रमजान व ईद को लेकर सेंट्रल पीस कमेटी बैठक सम्पन्न, नई परंपरा पर रोक व सख्त कानून व्यवस्था के निर्देश

Share This

आगामी महाशिवरात्रि, होली, रमजान एवं ईद-उल-फितर पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद स्तरीय सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से की।

 

 

 

बैठक में जिले के सभी वर्गों के धर्मगुरुओं, प्रबुद्धजनों एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया तथा आगामी त्योहारों पर शांति, कानून व्यवस्था और आपसी भाईचारा बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।

समस्याओं पर मांगे सुझाव, दिए निर्देश

संभ्रांत नागरिकों ने बैठक में विद्युत व्यवस्था, जलभराव, टूटी सड़कों की मरम्मत, साफ-सफाई, शौचालय, जाम की स्थिति, वाहन पार्किंग, बैरिकेडिंग एवं सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था जैसी समस्याओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्गों का स्वयं निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जाए कि जल भरने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। विद्युत विभाग को जर्जर तारों एवं ट्रांसफार्मरों को प्लास्टिक कवर से सुरक्षित करने तथा जल निगम द्वारा खोदी गई सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई सड़क टूटी या उखड़ी हुई पाई गई तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कांवड़ यात्रा को लेकर विशेष तैयारी

जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। श्रद्धालु हमारे मुख्य अतिथि हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारा परम कर्तव्य है। उन्होंने साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सुविधा, चेंजिंग रूम, सीसीटीवी कैमरे, संकेतक चिन्ह, रूट डायवर्जन, कंट्रोल रूम स्थापना, मोबाइल टॉयलेट एवं महिला शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि विशेष अवसरों पर शक्ति प्रदर्शन के बजाय स्नेह और भाईचारे का प्रदर्शन करें। यदि कहीं अप्रिय घटना की आशंका हो तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें। इटावा गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक समरसता की मिसाल रहा है, इसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

कानून व्यवस्था से समझौता नहीं

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बिना अनुमति कोई भी शोभायात्रा या धार्मिक जुलूस नहीं निकाला जाएगा। केवल परंपरागत कार्यक्रमों को ही अनुमति दी जाएगी और किसी नई परंपरा की शुरुआत नहीं होने दी जाएगी। धार्मिक कार्यक्रम निर्धारित स्थान पर ही आयोजित हों, सड़कों या यातायात को बाधित कर कोई आयोजन नहीं किया जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वालों और अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा कानून व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित सभी धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे त्योहारों को भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाएंगे और जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग करेंगे।

बैठक के दौरान एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी, एसपी ग्रामीण, अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर, उप जिलाधिकारी सदर विक्रम सिंह राघव, समस्त क्षेत्राधिकारी, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तथा विभिन्न वर्गों के धर्मगुरु एवं संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जैन मूर्तिकला का असुरक्षि‍त संग्रहालय जैसा है आसई

आसई को आशानगरी भी कहा जाती है। आसई का अस्‍ि‍तत्‍व बस्‍तुत: इटावा की प्राचीनता का द्योतक है। यमुना के बीहड़ों  को काटकर बनाई गई...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...