सेफर इंटरनेट डे पर कलेक्ट्रेट में कार्यशाला, डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के नेतृत्व में साइबर सुरक्षा व AI जोखिमों पर दिया गया जागरूकता संदेश

Share This

इटावा, 10 फरवरी 2026।
जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के नेतृत्व में ‘सेफर इंटरनेट डे’ के अवसर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों एवं छात्रों को इंटरनेट के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा।

इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री बृजेन्द्र गोयल के निर्देशन में प्रभारी जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हिमांशु त्यागी ने साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि AI जहां शिक्षा, प्रशासन और कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में सहायक है, वहीं इसके दुरुपयोग से डीपफेक, डेटा चोरी और निजता हनन जैसे गंभीर खतरे भी उत्पन्न हो रहे हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि किसी भी AI आधारित टूल का उपयोग करते समय अपनी व्यक्तिगत एवं संवेदनशील जानकारी साझा करने से बचें।

वित्तीय सुरक्षा के संदर्भ में उन्होंने बताया कि इंटरनेट बैंकिंग या डिजिटल भुगतान करते समय केवल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट अथवा सुरक्षित नेटवर्क का ही प्रयोग करें। सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क पर वित्तीय लेनदेन करने से बचें तथा अपने पासवर्ड और पिन को समय-समय पर बदलते रहें। उन्होंने अनजान लिंक, ई-मेल और संदेशों से सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि ऐसे लिंक पर क्लिक करना साइबर धोखाधड़ी का कारण बन सकता है।

प्रभारी डीआईओ ने यह भी जानकारी दी कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी या ऑनलाइन अपराध की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या www.cybercrime.gov.in वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराएं।

कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय कुमार गौतम, अपर जिलाधिकारी श्री अभिनव रंजन श्रीवास्तव, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट श्री राकेश सिंह, उप निदेशक कृषि श्री रामनारायण सिंह, डीआरएम श्री धर्मेन्द्र कुमार, नेटवर्क इंजीनियर श्री प्रवीन कुमार एवं श्री अवनीश कुमार, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री अजय कुमार, श्री दिलीप वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग का संकल्प दिलाया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मण योद्धाओं से चंद्रपाल तक, इटावा की धरती पर लड़े गए कई ऐतिहासिक युद्ध

इटावा का ११वीं और १२वीं शताब्दी का इतिहास केवल एक भू-राजनीतिक दस्तावेज नहीं, बल्कि वीरता, आत्मसम्मान और संस्कृति की निरंतर रक्षा के संघर्ष की...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...