आजादी के अपराजेय योद्धा स्व. कृष्ण लाल जैन की 15वीं पुण्यतिथि मनाई गई, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को किया गया नमन

Share This

इटावा। स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के अपराजेय योद्धा एवं चर्चित राजनीतिक हस्ती के रूप में जाने जाने वाले वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. कृष्ण लाल जैन की 15वीं पुण्यतिथि बुधवार को कर्मवीर प्रेस परिसर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के प्रदेश महासचिव एवं स्व. कृष्ण लाल जैन के पौत्र आकाशदीप जैन ‘बेटू’ द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी परिवार के सदस्यों, प्रबुद्धजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने स्व. जैन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व. कृष्ण लाल जैन इटावा के गौरव पुरुष थे, जिन्हें स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान दी गई उनकी कुर्बानियों के लिए सदैव याद किया जाएगा। वे जनपद के एक ईमानदार, सिद्धांतनिष्ठ और प्रभावशाली राजनीतिक व्यक्तित्व थे, जिनका सम्मान न केवल जनपद बल्कि प्रदेश और देश स्तर तक था। पक्ष और विपक्ष—सभी राजनीतिक दल उन्हें अपना आदर्श मानते थे। वक्ताओं ने उन्हें एक युग पुरुष की संज्ञा दी।

इस अवसर पर आकाशदीप जैन ‘बेटू’ ने कहा, “मुझे गर्व है कि मैं स्व. कृष्ण लाल जैन का पौत्र हूं। उनके आदर्श, संघर्ष और देशभक्ति हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमारा परिवार सदैव उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रयास करता रहेगा।”

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्व. कृष्ण लाल जैन के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड में गि‍रफतार हुये ज्योति‍ शंकर दीक्षि‍त और मुकुन्दीलाल

क्रान्‍ि‍तकारि‍यों  ने अपना कार्यक्रम शुरू कर दि‍या और  राजनैति‍क डकैति‍यों  का सि‍लसि‍ला जारी हुआ । 9 अगस्‍त सन्  1925  को काकोरी  कांड के रूप...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...