भा0वि0प0 का भव्य सुन्दरकाण्ड पाठ सम्पन्न

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- भारत विकास परिषद (पांचाल प्रान्त) स्वामी विवेकानन्द शाखा भरथना के तत्वाधान में सुन्दरकाण्ड समिति द्वारा भव्य सुन्दरकाण्ड एवं परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर 5 जरूरतमन्द महिलाओं को सिलाई मशीनें भी वितरित की गई।

कस्बा के बकेवर रोड स्थित ऊँ श्री पागलबाबा गंगासागर धाम पर रविवार को आयोजित भव्य सुन्दरकाण्ड पाठ का शुभारम्भ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम व पवनसुत हनुमान के तिलक वन्दन व पूजन अर्चन के साथ हुआ। तदुपरान्त परिषद सहित अन्य धर्मप्रेमियों ने संगीतमयी सुन्दर काण्ड का पाठ किया। साथ ही परिवार मिलन समारोह के दौरान मंचासीन मुख्य अतिथि श्याम सुन्दर चौरसिया, विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू, थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह, रमेश शुक्ला आदि ने परिषद द्वारा उपलब्ध करायी गई 5 सिलाई मशीनें जरूरतमन्द महिलाओं को भेंट की। इससे पहले परिषद के पदाधिकारियों ने आन्तुक अतिथियों का माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया। इस दौरान अध्यक्ष चन्द्रशेखर राठौर, सचिव रामप्रकाश पाल, कोषाध्यक्ष लविश कौशल, देवेन्द्र पोरवाल, माधुरी श्रीवास्तव, डा0 आर0एन0 दुबे, सुनील दीक्षित कुक्कू, नेक्से पोरवाल, कुलदीप तिवारी, देवेन्द्र पोरवाल, शैलेन्द्र सिंह राठौर, निशान्त पोरवाल, अमित श्रीवास्तव, ऋषभ गुप्ता, निखिल पोरवाल, दरविन्दर सिंह, असित पाल, सुशील पाल, संजय माधवानी, विपिन पोरवाल, नीलू पाण्डेय सहित समस्त परिषद के पदाधिकारियों व सदस्यों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

अंग्रेजी शासन में वर्ष 1801 में शामि‍ल कि‍या गया था इटावा

प्रचलि‍त मान्‍यताओं के अनुसार इसी वंश के चन्‍द्रभान ने प्रतापनेर का नगला अर्थात चन्‍दरपुरा बसाया। वि‍क्रम सि‍हं ने  वि‍क्रमपुर बसाया। उन्‍ाके पुत्र प्रतापसि‍हं  ने...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...