रिजर्व पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर भव्य परेड, राष्ट्रगान की मधुर धुन पर दी गई सलामी

Share This

गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में भव्य परेड का आयोजन किया गया। बैंड-बाजे की मधुर धुन पर राष्ट्रगान गाया गया, जिसके साथ पुलिस जवानों ने कदम से कदम मिलाकर अनुशासित परेड करते हुए राष्ट्रध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

परेड की सलामी लेने के उपरांत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उनके समस्त सहयोगियों तथा रंगोली निर्माण में लगे कर्मियों को हार्दिक बधाई दी। इसके पश्चात शांति के प्रतीक गुब्बारे आसमान में छोड़े गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा निरंतर सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं, जिसकी उन्होंने भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपना कार्य निष्ठा एवं लगन के साथ करे। मिशन शक्ति के तहत आज बेटियां सुरक्षित हैं। पुलिस फोर्स के जवान कठिन परिस्थितियों में भी साहस न खोते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जनपद की पुलिस इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा रही है।

उन्होंने कहा कि देश को आजादी बहुत कठिन संघर्षों के बाद मिली है। हमारे बलिदानियों ने लंबी लड़ाई लड़कर देश को आजाद कराया। इस आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी के साथ-साथ नई पीढ़ी का भी कर्तव्य है। आजादी का अमृत महोत्सव हमें यह याद दिलाता है कि देश का भविष्य हमारे हाथों में है और हमें अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ देश के विकास में योगदान देना होगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी के बाद देश ने हर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास किया है। देश की आर्थिक व्यवस्था सुदृढ़ हुई है और भारत विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमारे जवान सीमा पर दिन-रात देश की रक्षा कर रहे हैं, वहीं पुलिस जवान आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं और अधिकारी शासन की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

इसके बाद माननीय सदर विधायक सरिता भदौरिया एवं जिलाधिकारी द्वारा पुलिस जवानों तथा छात्र-छात्राओं को सम्मानित/पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में मोटरसाइकिल दस्ता, वज्र वाहन, दंगा विरोधी दस्ता, अग्निशमन दस्ता, महिला हेल्पलाइन, वूमेन पावरलाइन, डॉग स्क्वायड आदि द्वारा आकर्षक परेड निकाली गई। इसके पश्चात संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल, पुलिस मॉडर्न स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

इस अवसर पर सदर विधायक सरिता भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजत जैन, जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी सहित जनप्रतिनिधि, पुलिस विभाग के अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मणी देवी- आस्था का केंद्र है प्राचीन मंदि‍र

इटावा मुख्‍यालय से 15 कि‍लोमीटर पश्‍ि‍चम  दक्षि‍ण में बलरई  में रेलवे स्‍टेशन  से 5 कि‍लोमीटर  दूर पर स्‍ि‍थत है ब्राह्मणी  देवी  का मंदि‍र। मारकण्‍डेय...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...