जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के जसवंतनगर द्वितीय मंडल अंतर्गत सिरहौल शक्तिकेंद्र के बूथ संख्या 135 व 136 पर जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने पात्र नागरिकों से संपर्क कर फॉर्म-6 भरवाते हुए नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य किया।

जनसंपर्क के दौरान जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं से मतदाता बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक नागरिकों का मतदाता सूची में नाम जुड़ना लोकतंत्र को मजबूत करता है।

अभियान में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया और मतदाता पंजीकरण से संबंधित आवश्यक जानकारी दी। इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाने में सहयोग किया।

