तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 14 शिकायतें प्राप्त

Share This

05 जनवरी 2026। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तहसील सदर परिसर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संबंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनें तथा समस्याओं का निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि प्रकरणों की गंभीरता से जांच की जाए और दोषी पाए जाने वाले जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाए। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि ग्राम भ्रमण के दौरान अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का मौके पर सत्यापन करें तथा लाभार्थियों से फीडबैक अवश्य प्राप्त करें।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील सदर में विभिन्न विषयों से संबंधित कुल 14 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 03 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस दौरान सर्वाधिक शिकायतें भूमि विवाद से संबंधित प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि एक सप्ताह से अधिक समय से लंबित प्रकरणों के निस्तारण में विलंब के कारणों का स्पष्ट उल्लेख किया जाए तथा सभी मामलों का अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई करते हुए थानाध्यक्षों को प्रत्येक प्रकरण में मौके पर जाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्राप्त जनसमस्याओं के निस्तारण के संबंध में शासन स्तर पर भी शिकायतकर्ता से फीडबैक लिया जाता है, इसलिए निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक होना चाहिए।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर विक्रम सिंह राघव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर, तहसीलदार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वर्ष 1921 से 1942 तक

क्र0सं0 सेनानी का नाम पिता का नाम    पता    जुर्माना तथा कब हुई सजा 1 अकबरखां मिढईयां भटौली-विधूना 1931 में 8 माह की सजा 2...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी