इटावा हिन्दी सेवा निधि का तैंतीसवाँ सारस्वत समारोह भव्य रूप से सम्पन्न

Share This

इटावा हिन्दी सेवा निधि द्वारा आयोजित तैंतीसवाँ सारस्वत समारोह इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रांगण में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में न्यायमूर्ति सूर्यकांत, मुख्य न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय भारत, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा वंदे मातरम एवं हिन्दी वंदना गीतों की सुमधुर प्रस्तुति दी गई। सभी मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा तीन पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।

अपने उद्बोधन में माननीय मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सूर्यकांत जी ने कहा कि इटावा जनपद पिछले तीन दशकों से हिन्दी भाषा और संस्कृति का एक महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। उन्होंने इस्लामिया इंटर कॉलेज के पूर्व छात्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां से शिक्षा प्राप्त कर अनेक छात्र प्रदेश एवं देश में उच्च पदों पर पहुंचकर अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि इटावा को प्राचीन काल से गंगदेव की नगरी के रूप में जाना जाता है, जो दो महान हस्तियों के नामों से जुड़ी हुई है। इटावा आज संस्कृति की एक राजधानी के रूप में उभर रहा है।

न्यायमूर्ति सूर्यकांत जी ने कहा कि जिस भाषा और संस्कृति में हमारा जन्म हुआ, वह हमारी अमूल्य धरोहर है और उसे संजोकर रखना तथा आगे बढ़ाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि यद्यपि देश के कानून के अनुसार सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है, फिर भी न्यायालय में 16 अन्य भाषाओं में बहस होती है और फैसले लिए जाते हैं, जो भारत की भाषाई विविधता का प्रतीक है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. कुश चतुर्वेदी द्वारा किया गया। समारोह में पंकज मित्तल, राष्ट्र गौरव वसीम बरेलवी, न्यायमूर्ति ब्रजराज सिंह, पद्मश्री कवि सुरेन्द्र शर्मा, गंगदेव सम्मान से अलंकृत प्रख्यात समीक्षक डॉ. पवन अग्रवाल (आचार्य, लखनऊ विश्वविद्यालय), एयर मार्शल अमित तिवारी, संगीत निर्देशक संजीव कोहली, हिन्दी अनुरागी चिकित्सक डॉ. शरद अग्रवाल, हिन्दी निष्ठ विधिवेत्ता धर्मनाथ प्रसाद यादव, हिन्दी निष्ठ न्यायमूर्ति चंद्र कुमार राय (इलाहाबाद उच्च न्यायालय), शिक्षाविद् एवं हिन्दी सेवी विवेक मणि त्रिपाठी, कविवर डॉ. सुरेश नीरव, कथाशिल्पी ज्योत्सना सिंह, हिन्दी सेवी राम प्रकाश त्रिपाठी, हॉकी खिलाड़ी अशोक कुमार व शकील अहमद, प्रवीण लेखक हरीश कुमार, कविवर प्रमोद तिवारी ‘हंस’, शायर रईस इटावी, सुकवि अनिल मान मिश्र, सुकवि सुधीर मिश्र ‘निश्चल’ (घिरोर), युवा नाट्यकार रवीन्द्र चौहान, जिला जज इटावा रजत सिंह जैन, जिला अध्यक्ष अन्नू गुप्ता, जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य अतिथि, कवि एवं साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे।

सारस्वत समारोह हिन्दी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के प्रति समर्पण का सशक्त संदेश देते हुए सफलता के साथ सम्पन्न हुआ।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

११ वीं ई० १२ वीं शताव्दी में इटावा

१०१८ ई० तक कन्नोज के राठौर वंशी राजा इटावा पर शासन करते रहे थे उसी समय जब महमूद गजनी भारत के बारहवें आक्रमण मैं...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...