UPWJU इटावा के अधिवेशन में वरिष्ठ पत्रकार विनय बाथम को मिला सम्मान

Share This

इटावा। इटावा प्रदर्शनी पंडाल में 19 दिसम्बर 2025 को उत्तर प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन इटावा का ऐतिहासिक द्वितीय अधिवेशन भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार विनय बाथम को सम्मानित किया गया। विनय बाथम पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहकर निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता कर रहे हैं, जिसके लिए संगठन द्वारा उन्हें सम्मान प्रदान किया गया।

जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस अधिवेशन ने जनपद में पत्रकार एकता और संगठनात्मक मजबूती के नए आयाम स्थापित किए। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऐसे आयोजनों से पत्रकारों को सम्मान के साथ-साथ आपसी संवाद और एकजुटता का अवसर मिलता है, जिससे संगठन और अधिक सशक्त होता है। अधिवेशन में इटावा सहित अन्य जनपदों से बड़ी संख्या में पत्रकारों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम में सदर विधायक सरिता भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, शिक्षाविद डॉ विद्या कान्त तिवारी, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष टी. बी. सिंह सहित अनेक विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों ने पत्रकारों की भूमिका को लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ बताते हुए संगठन के प्रयासों की सराहना की।

अधिवेशन में वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, आचार्य अजय त्रिवेदी, शिक्षाविद अतिवीर सिंह यादव, इंजी शिखर चतुर्वेदी, एडवोकेट अश्विनी सिंह, वरिष्ठ पत्रकार हेम कुमार शर्मा, महामंत्री आनंद स्वरुप त्रिपाठी, कार्यकारी अध्यक्ष अतुल वी.एन. चतुर्वेदी तथा इटावा लाइव के संपादक आशीष कुमार वाजपेयी सहित इटावा व अन्य जनपदों के बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने अधिवेशन को पत्रकार सम्मान और एकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

टि‍क्सी महादेव मंदिर : लोक मानव की असीम श्रद्धा का केन्द्र

टि‍क्‍सी  महादेव लोक मानव  की असीम श्रद्धा का केन्‍द्र है। इटावा के  इस सुवि‍ख्‍यात मंदि‍र को टि‍क्‍सी  नाम से पुकारे  जाने के सम्‍बन्‍ध  मे...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...