पुलिस लाइन सभागार में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न

Share This

पुलिस लाइन सभागार में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक पुलिस अधीक्षक नगर अभय नाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर, सीओ सिटी अभय नारायण राय, सीओ ट्रैफिक राम गोपाल शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने शहर की यातायात व्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सड़कों व सड़क किनारे लगे अवैध बाजारों को जिला प्रशासन द्वारा तत्काल हटवाया जाए तथा व्यवस्थित वेंडिंग जोन बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि शहर में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, जिसका सख्ती से पालन कराया जाना आवश्यक है। नुमाइश शुरू होने से यातायात का दबाव प्रतिदिन बढ़ रहा है, जिससे आमजन को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है और व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने दुर्घटना बाहुल्य व अत्यधिक जाम वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर उन्हें ब्लैक स्पॉट घोषित करने की भी मांग की। वहीं जिला उपाध्यक्ष अशोक जाटव ने मालगोदाम रोड पर डग्गामार वाहनों के कारण लगने वाले जाम का मुद्दा उठाते हुए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की।

बैठक में उपस्थित विभिन्न व्यापारी प्रतिनिधियों ने भी अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। कार्यक्रम में भारतेन्द्र भारद्वाज, हाजी शहंशाह वारसी, गुड्डी बाजपेई, शकीला बेगम, चांदनी सिद्दीकी, महताब, ज्योति पालीवाल, जिला सचिव लखन सोनी, शहर महामंत्री विवेक यादव, शहर कोषाध्यक्ष मनीष यादव, शहर उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव, रेडीमेड एसोसिएशन के अध्यक्ष देव गुप्ता, युवा महासचिव धर्मेंद्र यादव, अफजाल मंसूरी, आलोक यादव, अंकित यादव सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में टीएसआई सूबेदार सिंह सहित विभिन्न थानों के प्रभारी एवं अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए समाधान का आश्वासन दिया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

स्वा धीनता संग्राम में इटावा का योगदान

सन् 1857ई0 में वि‍द्रोह की ज्‍वाला बनकर फूट पड़े प्रथम स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा जि‍ला क्रान्‍ति‍कारि‍यों का प्रमुख रणक्षेत्र रहा। यहां लगभग डेढ़...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...