महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं त्वरित न्याय को लेकर इटावा में महिला जनसुनवाई आयोजित

Share This

उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी ने महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से विकास भवन स्थित ऑडिटोरियम हॉल में महिला जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

जनसुनवाई के दौरान कुल 17 शिकायत पत्र प्राप्त हुए, जिनमें सर्वाधिक शिकायतें महिला उत्पीड़न एवं पेंशन से संबंधित रहीं। माननीय सदस्य द्वारा मौके पर ही 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया तथा शेष प्रकरणों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को 15 दिवस के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर माननीय पूनम द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है, जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर उन्हें सशक्त बनाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की छोटी-बड़ी सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ितों को न्याय के लिए भटकना न पड़े और उनका मान-सम्मान हर परिस्थिति में सुरक्षित रहे।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों का संचालन कर रही है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर महिलाएं एवं बालिकाएं निःसंकोच टोल फ्री नंबरों पर शिकायत दर्ज करा सकती हैं। यदि समय से न्याय न मिले तो राज्य महिला आयोग में भी शिकायत की जा सकती है, जहां से उन्हें न्याय दिलाया जाएगा।

जनसुनवाई के दौरान दिव्यांगजनों के लिए कैंप लगाने के निर्देश दिए गए, जिस पर दिव्यांगजन अधिकारी ने जानकारी दी कि सभी विकास खण्डों में नियमित रूप से कैंप आयोजित किए जा रहे हैं और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। साथ ही माननीय सदस्य ने दिव्यांगजनों को शादी अनुदान योजना में आच्छादित किए जाने के भी निर्देश दिए।

माननीय सदस्य ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनसुनवाई के दौरान अपने पूर्व कार्यों की लिखित जानकारी अवश्य प्रस्तुत करें तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने ब्लॉक एवं ग्राम सभा स्तर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप आयोजित कर लोगों को जागरूक करने पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर सी0ओ0 जसवन्तनगर आयुषी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पीड़ित महिलाएं उपस्थित रहीं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

महावीर स्वामी की पावन भूमि आसई गवाह है गजनवी और ऐबक की लूट की

आसई का ऐतिहासिक महत्व केवल युद्धों और आक्रमणों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कला के उत्कर्ष का भी केंद्र रहा...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...