यूपीयूएमएस का ग्रामीण आउटरीच अभियान गोरा दयालपुर में सफल, सैकड़ों ग्रामीणों ने कराई स्वास्थ्य जांच

Share This

“स्वास्थ्य सेवाएँ अंतिम व्यक्ति तक” पहुँचाने के संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस) द्वारा गोरा दयालपुर, इटावा में ग्रामीण आउटरीच अभियान का सफल आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लाभ उठाया।

अभियान के दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर, प्रारंभिक रोग परीक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता सत्र, चिकित्सकीय परामर्श तथा निःशुल्क दवा वितरण जैसी सुविधाएँ प्रदान की गईं। विश्वविद्यालय की चिकित्सक टीम, नर्सिंग स्टाफ, विभिन्न विभागों के रेजिडेंट्स, पैरामेडिकल स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

ग्राम प्रधान अनीता देवी के सहयोग से ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और इस पहल की सराहना की। स्वास्थ्य सेवाओं को गांवों तक पहुँचाने की दिशा में यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. नरेश पाल सिंह, डॉ. अजय कुमार गुप्ता, डॉ. राजमंगल यादव और डॉ. जगदीश सिंह की विशेष भूमिका रही। इसके साथ ही प्रमुख चिकित्सकों — डॉ. जसवीर सिंह (ऑर्थोपेडिक्स), डॉ. विश्‍वदीपक, डॉ. कुश मल्होत्रा, डॉ. नजमुल हसन, डॉ. सृष्टि धार और डॉ. विपिन कुमार — ने भी ग्रामीणों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देकर अभियान को मजबूती प्रदान की।

ग्रामीणों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने की दिशा में यह आउटरीच अभियान अत्यंत प्रभावी और सराहनीय रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में तहसील पर तिरंगा और जवाब में गोली के शि‍कार बने छह लोग

इतिहास की कुछ तारीखें केवल बीते समय की याद नहीं होतीं, वे आज भी दिलों को झकझोर देती हैं। ऐसी ही एक तारीख पर...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...