लेखपालों ने किया धरना प्रदर्शन

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- तहसील व जनपद स्तरीय अधिकारियों के बदलते व्यवहार व संवेदनहीनता के परिणामस्वरूप जनपद फतेहपुर में लेखपाल सुधीर कुमार की ह्रदय विदारक मौत से क्षुब्ध स्थानीय लेखपालों ने शान्तिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर अपनी 6 सूत्रीय माँग पत्र का ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा।

शुक्रवार को स्थानीय तहसील परिसर में उ0प्र0 लेखपाल संघ उपशाखा तहसील भरथना के अध्यक्ष अजय यादव व मंत्री सुधीर चतुर्वेदी के नेतृत्व में समस्त लेखपालों ने शान्तिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। ज्ञापन में लेखपालों ने उल्लेख किया कि बीते दिन जनपद फतेहपुर में लेखपाल सुधीर कुमार की ह्रदय विदारक मौत से वह बुरी तरह आहत हैं। उक्त प्रकरण से सम्बन्धित स्थानीय लेखपालों ने अपनी 6 सूत्रीय माँगों में अज्ञात के खिलाफ की गई एफआईआर मुख्य आरोपी पीसीएस अधिकारी के नाम करायी जाये, मृतक की माता को 50 लाख रूपये की आर्थिक सहायता, मृतक के परिवार के एक सदस्य को नौकरी, एसआईआर की अन्तिम तिथि बढाई जाये, अधीनस्थ कर्मचारियों/लेखपालों के साथ सद्व्यवहार किया जाये, लेखपालों को प्रोत्साहन राशि के रूप में एक माह के वेतन के बराबर मानदेय का भुगतान किया जाये।

लेखपालों के धरना प्रदर्शन की जानकारी होने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने अपने साथियों के साथ तहसील परिसर पहुँचकर धरना प्रदर्शन कर रहे लेखपालों का समर्थन किया। धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित ने कहा कि एसआईआर के नाम पर शासन प्रशासन द्वारा लेखपालों/अध्यापकों का बीएलओ कार्य के चलते मानसिक उत्पीडन किया जा रहा है। साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा आपत्तिजनक शब्दों का भी प्रयोग किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी जिसका पुरजोर विरोध करती है। इस दौरान लेखपाल विपिन कुमार, संजय कुमार आदि के अलावा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष रणवीर सिंह यादव, अनुराग, दीपक प्रजापति, बृजेश शर्मा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आसई में महावीर स्वामी ने चातुर्मास कि‍या था व्यातीत

छठी शाताब्‍दी ईसा पूर्वा में जब बैदि‍क धर्म  के वि‍रूद्ध धार्मिक क्रांति‍  हुई और महात्‍मा बुद्ध तथा महावीर स्‍वामी ने इसका नेतृत्‍व कि‍या तो...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...