इटावा के तीन होनहार खिलाड़ियों का चयन अंडर-17 नेशनल स्कूल गेम्स में, जिले का नाम किया रोशन

Share This

अरुणाचल प्रदेश में 25 नवंबर से शुरू होने वाली अंडर-17 इयर्स 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स प्रतियोगिता में इटावा जिले के तीन खिलाड़ियों ने अपनी जगह सुनिश्चित कर जिले को गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता में देशभर से सभी राज्यों और बोर्ड के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी प्रतिभाग करते हैं, ऐसे में इटावा के खिलाड़ियों का चयन विशेष उपलब्धि माना जा रहा है।

संघ के महासचिव हिमांशु यादव ने बताया कि – रुद्र प्रताप – अंडर 35 किलोग्राम भार वर्ग, अभिनव कुशवाहा – अंडर 38 किलोग्राम भार वर्ग, शौर्य सिंह – अंडर 48 किलोग्राम भार वर्ग में चयनित होकर इटावा जिले का मान बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ी पूरे प्रदेश एवं जिले की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

संघ की कोषाध्यक्ष नबीला ने बताया कि इन तीनों प्रतिभावान खिलाड़ियों ने सीबीएसई नेशनल प्रतियोगिता में अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर यह चयन सुनिश्चित किया था। संघ के मीडिया प्रभारी तरुण गुप्ता ने जानकारी दी कि यह सीबीएसई राष्ट्रीय प्रतियोगिता इटावा की पावन धरती पर अमनीव विजन स्कूल में संपन्न हुई थी।

जिले के सह-सचिव गोविंद सिंह और श्याम ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर प्रदर्शन की कामना करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इटावा के खेल प्रेमियों में भी इस उपलब्धि को लेकर उत्साह और गर्व का माहौल है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब नेहरू और गांधी आंदोलन को गति‍ देने इटावा आये

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा और इटावा मुख्‍य कस्‍वों मे पूरी तरह हड़ताल रही। पुलि‍स ने जुलूसों पर डण्‍डे बरसाये। इसी समय पं0 जवाहर...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी