गुरुद्वारा श्री तेग बहादुर साहिब इटावा में 350वीं शहीदी शताब्दी पर हुआ भव्य समागम, गुरु साहिब के बलिदान को नमन

Share This

गुरुद्वारा श्री तेग बहादुर साहिब इटावा में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी शताब्दी के पावन अवसर पर 19 से 25 नवंबर तक विशाल और भक्तिमय समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष तरन पाल सिंह कालरा ने कहा कि धर्म, स्वतंत्रता और मानवता की रक्षा हेतु गुरु तेग बहादुर साहिब का पवित्र शीश बलिदान संपूर्ण विश्व के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने सत्य, न्याय और संस्कृति की रक्षा के लिए जो मार्ग दिखाया, वह भारत की आत्मा में सदैव अमर रहेगा।

अध्यक्ष कालरा ने बताया कि गुरु साहिब ने जबरन धर्मांतरण के विरोध में खड़े होकर सनातन और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा की। उन्होंने जातिगत भेदभाव, अंधविश्वास और छुआछूत के खिलाफ संघर्षकर मानवता, करुणा और स्वतंत्रता का संदेश दिया। उनका जीवन यह सिखाता है कि दूसरों के अधिकारों और सत्य की रक्षा करना ही सच्चा मानव–धर्म है।

समागम के दौरान बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने शहीदी दिवस पर कविताएं, शब्द गायन और कीर्तन प्रस्तुत कर गुरु साहिब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। मंगलवार को शहीदी दिवस के दिन सुबह से ही गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। संगत ने गुरु साहिब के चरणों में मत्था टेककर भारत की संस्कृति, धर्म और न्याय की रक्षा हेतु दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

इस दौरान दो अखंड पाठों की समाप्ति के साथ-साथ 35 श्रद्धालु परिवारों के घरों में संपन्न किए गए गुरु ग्रंथ साहिब के सहज पाठों की समाप्ति भी की गई। शहीदी दिवस पर करीब दो घंटे तक गुरुवाणी कीर्तन के पश्चात समूह जनमानस की भलाई और लोक कल्याण के लिए Ardas की गई।

कार्यक्रम समाप्ति के बाद श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब द्वारा तैयार किया गया गुरु का लंगर प्रसाद श्रद्धा और भावनाओं के साथ ग्रहण किया। गुरुद्वारा कमेटी ने सहज पाठ और लंगर सेवा में सहयोग करने वाले सभी 35 परिवारों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

स्वा धीनता संग्राम में इटावा का योगदान

सन् 1857ई0 में वि‍द्रोह की ज्‍वाला बनकर फूट पड़े प्रथम स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा जि‍ला क्रान्‍ति‍कारि‍यों का प्रमुख रणक्षेत्र रहा। यहां लगभग डेढ़...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...