सीएम और पुलिस पर आपत्तिजनक डायलॉग वाली रील वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार, अदालत ने जमानत निरस्त कर भेजा जेल

Share This

मुख्यमंत्री और पुलिस के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा वाले फिल्मी डायलॉग— “सरकार और पुलिस का जीना हराम कर डालो… कुर्सी हिला डालो उस सीएम की…”— के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पिछले कई दिनों से वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

थाना ऊसराहार क्षेत्र के निवासी रंजीत यादव ने फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें वह कुर्ता-पजामा पहने अपने साथियों के साथ चलता दिखाई दे रहा है। वीडियो में मुख्यमंत्री व पुलिस के लिए अभद्र और उकसाने वाले शब्द बोले गए थे। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया।

उपनिरीक्षक सतेंद्र शुक्ला ने वीडियो के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि युवक द्वारा की गई टिप्पणी अत्यंत आपत्तिजनक है। शनिवार देर रात पुलिस ने आरोपी रंजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी प्रसारित करने के आरोप में आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। उसे एसडीएम श्वेता मिश्रा की अदालत में पेश किया गया, जहां उसकी जमानत निरस्त कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया गया।

मीडिया कर्मी ने मुद्दा उठाया, उसके बाद आई पुलिस हरकत में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुघर सिंह पत्रकार ने इस वीडियो को एक्स पर अपलोड कर मुख्यमंत्री, डीजीपी, एडीजी कानपुर जोन, डीआईजी कानपुर रेंज और एसएसपी इटावा को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। मामला पुलिस मुख्यालय पहुंचने के बाद ऊसराहार थाना पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की।

पहले भी दो वीडियो वायरल, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई थी गिरफ्तार रंजीत यादव के दो वीडियो पहले भी वायरल हुए थे— एक वीडियो में वह अवैध रायफल लिए दिखाई दिया था।, दूसरे में वह कार के बोनट पर कई युवकों के साथ स्टंट करता नजर आया था।

इन दोनों मामलों में शिकायतें होने के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर सकी और न ही आज तक यह स्पष्ट हो पाया कि वायरल वीडियो में दिख रही कार व अवैध रायफल किसकी थी।

इस बार वीडियो के हाई-प्रोफाइल तरीके से वायरल होने और मीडिया द्वारा मामला उठाए जाने के बाद पुलिस को तत्काल कार्रवाई करनी पड़ी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जंगली और मंगली बाल्मीकि का बलिदान जिसकी गूँज आज भी सुनाई देती है चंबल की घाटियों में

जंगली और मंगली, इटावा की वीर भूमि से निकले दो ऐसे रणबांकुरे थे जिनकी गाथा सुनते ही हृदय में गर्व की लहर दौड़ जाती...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...