भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने संभाली मतदाता पुनरीक्षण अभियान की कमान, वार्डों में जाकर कराया SIR फार्म वितरण

Share This

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नगर पालिका परिषद में भाजपा नेता प्रतिपक्ष तथा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला उपाध्यक्ष शरद बाजपेयी ने अकालगंज वार्ड के सभी मोहल्लों में स्वयं पहुंचकर मतदाता पुनरीक्षण अभियान को गति दी। उनकी उपस्थिति में क्षेत्रवासियों को SIR फार्म वितरित कराए गए और मौके पर ही फार्म भरवाए गए।

शरद बाजपेयी की पहल से लोगों को फॉर्म सुगमता से उपलब्ध हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई नागरिकों को पुनरीक्षण प्रक्रिया से संबंधित जिन बिंदुओं पर संशय था, उन्हें सही जानकारी देकर दूर किया गया। उन्होंने कहा कि वे पिछले चार दिनों से लगातार फॉर्म वितरण में लगे हैं ताकि किसी भी नागरिक को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

भाजपा नेता बाजपेयी ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे सही एवं सुव्यवस्थित वोटर लिस्ट तैयार होती है और इससे जनता को काफी सुविधा मिलती है। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र के सभी बीएलओ और आंगनबाड़ी कार्यकत्री मोहल्लों में जाकर SIR फार्म वितरित कर रही हैं। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देशित किया कि फॉर्म समय से जनता तक पहुंचें और सुचारू रूप से जमा भी कराए जाएं।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री डिम्पी शंखवार, गीता तिवारी, मुन्नी देवी, सुनील कुमारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की मिट्टी में रची-बसी है गौरवशाली इतिहास, अध्यात्म और वीरता की त्रिवेणी

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ यह कथन केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि इस ऐतिहासिक जनपद की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत का जीवंत प्रमाण...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...