बिधूना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हमीरपुर में शिवेंद्र चौहान के पिता के निधन पर सर्वजन सुखाये पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद यादव पहुँचे। उन्होंने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान बिधूना विधानसभा अध्यक्ष मिंटू यादव भी साथ रहे। दोनों नेताओं ने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पार्टी परिवार पूर्ण रूप से उनके साथ खड़ा है। गाँव के कई लोगों ने भी उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
