शिक्षण संस्थाओं में उत्साहपूर्वक मनाया गया बाल दिवस

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- शिक्षण संस्थाओं में नन्हें-मुन्हें बच्चों द्वारा बुक फेयर, खेल-तमाशा, बाल मेला आदि अपने-अपने अन्दाज में बडे ही उत्साह के साथ बालदिवस मनाया गया।

शुक्रवार को बाल दिवस के अवसर पर होली प्वाइण्ट एकेडमी में आयोजित बाल मेला के दौरान मुख्य अतिथि पूर्व जि0पं0स0 मनोज यादव (बण्टी), विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार ने निदेशक डा0 प्रदीप चन्द्र पाण्डेय के साथ पूर्व प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मेले में बच्चों के मनोरंजन से सम्बन्धित खेल, मिकी माउस झूला व खाने-पीने आदि की चीजों के स्टाल छात्र-छात्राओं द्वारा लगाये गये। मेले को सफल बनाने में प्रधानाचार्य मनोज मिश्रा, अरूण मोटवानी, गौरव वर्मा सहित समस्त शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।

साथ ही संस्कृति इण्टरनेशनल स्कूल में भी बाल दिवस पर विविध सांस्कृतिक व खेलकूद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जूनियर वर्ग (कक्षा 6 से 9) के इंटर हाउस क्रिकेट कप से हुई। गर्ल्स मैच में ब्लू हाउस और येलो हाउस आमने-सामने थीं। मैच के साथ टाइनी टॉक्स (किंडरगार्टन) के बच्चों के लिए फन ज़ोन फेयर फेस्टिवल का आयोजन भी किया गया, जिसमें बच्चों ने रंग-बिरंगे खेल स्टॉल लगाए, जैसे- समान रंग की गेंदें इकट्ठा करना, स्ट्रॉ से कप उठाना, कप में गेंद फूंककर डालना और कई मज़ेदार पहेलियाँ। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि कैंब्रिज की प्रिंसिपल डॉ निकिता यादव व संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य प्रियंका सिंह ने निदेशक अंकित यादव की उपस्थिति मंे सभी विजेताओं को पुरूस्कार वितरित किए।

वहीं जयोत्री एकेडमी में भी बाल दिवस के मौके पर बुक फेयर का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने विभिन्न ज्ञानवर्धक पुस्तकों के बारे में जानकारी हासिल की। पुस्तक मेला का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि बार एसोसियेशन भरथना के अध्यक्ष हरिश्चन्द्र पाण्डेय ने विद्यालय संस्थापक पूर्व चैयरमैन मनोज पोरवाल, निदेशक डा0 नितिन पोरवाल, प्रधानाचार्य योगेन्द्र मिश्रा आदि के साथ फीता काटकर शुभारम्भ किया। तदुपरान्त विद्यालय द्वारा मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय अध्यक्ष पूर्व पालिकाध्यक्ष नीता पोरवाल, नीरज कुमार, दलवीर यादव, सुभाष यादव, दीपक यादव, पप्पू दुबे, अन्नू दीक्षित, अनुराग पोरवाल आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक आशीष दीक्षित कानू ने किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

भारेश्वर मंदि‍र – जनपद का सबसे वि‍शाल और प्राचीन मंदि‍र दूसरा नहीं

भरेह का इति‍हास तो बक्‍त के पंछि‍यों सा उड़ गया लेकि‍न  अपने पद चि‍न्‍ह  यहां  के भारेश्‍वर  मंदि‍र और कि‍ले  के अवशेषों  के रूप ...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...