जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर भड़के कांग्रेस नेता प्रशांत तिवारी, कहा—“भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल”

Share This

आज प्रदेश कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ सदस्य प्रशांत तिवारी ने जिला अस्पताल, मोतीझील का निरीक्षण किया और वहां भर्ती मरीजों से अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बातचीत की। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई गंभीर अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं।

प्रशांत तिवारी ने बताया कि अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहद खराब है। मरीजों को समय पर दवाएं नहीं मिल रहीं, अधिकांश दवाएं बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि अस्पताल परिसर में एक कुत्ता 24 घंटे से मृत पड़ा था, लेकिन उसे हटाने के लिए कोई सफाईकर्मी नहीं आया, जिससे तेज़ दुर्गंध के कारण मरीज और तीमारदार परेशान हैं।

तिवारी ने कहा कि अस्पताल में कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था, जिससे शिकायत करने पर भी समस्याओं का समाधान संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि “भारतीय जनता पार्टी की सरकार में न शिक्षा है, न स्वास्थ्य और न ही कानून व्यवस्था—सरकार हर मोर्चे पर विफल है।”

कांग्रेस नेता ने बताया कि वे जल्द ही जिलाधिकारी से मिलकर इस मामले में शिकायत दर्ज कराएंगे ताकि ऐसी लापरवाही दोबारा न हो और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा का शक्ति-पीठ है काली वाहन मंदिर, जहाँ माँ के तीनों रूप एक साथ विराजमान हैं

इटावा की पवित्र धरा पर यमुना के तट के समीप स्थित काली वाहन मंदिर माँ की अद्भुत शक्ति का ऐसा धाम है जहाँ पहुँचकर...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...