दो दिवसीय किसान मेले में कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज को मिला प्रथम पुरस्कार

Share This

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए), कानपुर में आयोजित दो दिवसीय किसान मेला का बृहस्पतिवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। मेले में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार सहित विभिन्न जनपदों से आए किसानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नवीनतम कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।

सहायक निदेशक (बीज एवं प्रक्षेत्र) डॉ. मनोज कटियार ने बताया कि मेले में गेहूं की डीबीडब्लू-303, के-1317, के-1616, के-1006, डीबीडब्लू-187, मसूर की केएलबी-345, मटर की केपीएमआर-522 तथा चना की उदय और केडब्ल्यूआर-108 जैसी प्रजातियों की सबसे अधिक मांग रही।

मेले के समापन समारोह में कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टॉल को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार कल्याणपुर विधानसभा की विधायक नीलिमा कटियार ने प्रदान किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और किसानों द्वारा अपनाई जा रही नई तकनीकों की सराहना की।

अपने संबोधन में विधायक श्रीमती कटियार ने कहा कि “आज किसान वैज्ञानिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे हैं और आधुनिक तकनीक अपनाकर कृषि में नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि किसान अब आपसी सहयोग से फार्मर कंपनियां भी बना रहे हैं, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएंगी।

कार्यक्रम के दौरान निदेशक प्रसार डॉ. आर.के. यादव ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, अधिष्ठाता कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज डॉ. के.के. पटेल ने मेले में भाग लेने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। डॉ. शर्मा ने कहा कि किसान मेला और कृषि उद्योग प्रदर्शनी किसानों के लिए नई तकनीकें सीखने और अपनी पैदावार बढ़ाने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करते हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ईंटों से नहीं, इष्ट से जुड़ा है इटावा नाम का रहस्य, इष्टिकापुरी है हमारा इतिहास

जब आपसे कोई पूछे कि क्या इटावा का नाम ईंटों के कारण पड़ा, तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्हें बता सकते हैं कि...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी