विकास खण्ड भरथना की ग्राम पंचायत कुर्रा में निर्मित अध्ययन केन्द्र का शुभारम्भ उपजिलाधिकारी काव्या IAS द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी विजय शंकर सहित विभागीय अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

अध्ययन केन्द्र के उद्घाटन के दौरान एसडीएम काव्या ने कहा कि यह केन्द्र ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए ज्ञान और शिक्षा का महत्वपूर्ण केन्द्र बनेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर ग्राम पंचायत में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने अध्ययन केन्द्र की स्थापना को शिक्षा के क्षेत्र में एक सार्थक पहल बताते हुए प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
