किसानों की फसल क्षति को लेकर कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

Share This

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार, जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में आज कांग्रेसजनों ने जिला अधिकारी इटावा के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम सदर विक्रम राघव को सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि हाल ही में हुई बेमौसम अतिवृष्टि (बारिश) से जनपद में धान, बाजरा और सब्ज़ियों की खड़ी एवं कटी फसलें बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि इस कारण जनपद के किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि विगत दिनों झांसी जनपद में एक किसान ने अपनी खराब हुई धान की फसल देखकर आत्महत्या कर ली थी, और इटावा के किसान भी अब उसी स्थिति में पहुंच रहे हैं।

कांग्रेस ने मांग की है कि जनपद के किसानों को फसल क्षति का मुआवजा तत्काल प्रदान किया जाए तथा शासन स्तर पर उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, मैनपुरी कोऑर्डिनेटर करण सिंह राजपूत, जिला प्रवक्ता प्रेरणा जुबैरी, रणवीर सिंह यादव, सतीश शाक्य, प्रदीप दुबे, दीक्षा शुक्ला, अनुराग कर्ण, आनंद वर्मा, रोहन शाक्य, अनुज चतुर्वेदी, इंद्रेश यादव एवं रामनरेश यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बाबर ने इटावा पर भी कि‍या था अधि‍कार

1528 ई0 में कालपी-कन्‍नौज के साथ ही बाबर ने इटावा पर भी अधि‍कार  कर लि‍या। इटावा की जागीर हुमायूं ने  उजबेग सुल्‍तान हुसैन को...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी