लव-कुश जन कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में सर्व समाज सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन — 12 जोड़े बंधे वैवाहिक बंधन में

Share This

लव-कुश जन कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में लुहन्ना चौराहा स्थित रामदास उत्सव गार्डन में सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर 12 वर-वधू जोड़ों ने सात फेरे लेकर दांपत्य जीवन की नई शुरुआत की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के०आर० वर्मा, महाप्रबंधक, नोएडा प्राधिकरण, ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि “लव-कुश जन कल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित इस सर्व समाज सामूहिक विवाह को देखकर मैं गदगद हूं। ऐसे आयोजन गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित होते हैं, जो आर्थिक तंगी के कारण अपने बच्चों की शादियां धूमधाम से नहीं कर पाते।”
उन्होंने यह भी घोषणा की कि समारोह में शामिल पांच दूल्हों को नोएडा प्राधिकरण में नौकरी दी जाएगी, जिसकी वहां मौजूद सभी लोगों ने जोरदार सराहना की।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अनिल शाक्य, प्रबंधक, तथागत बौद्ध महाविद्यालय, ने कहा कि “इस प्रकार के सामूहिक विवाह समाज में दहेज जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने में मददगार साबित होंगे।”
वहीं, कांग्रेस जिला प्रवक्ता प्रेरणा ज़ुबैरी ने कहा कि “ऐसे आयोजनों से बेटियां कभी बोझ नहीं लगेंगीं। समाज में इस तरह के कार्यक्रमों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।”

इस अवसर पर विक्रम कुशवाहा (कृषि सहायक निदेशक), सपा नेता उदय भान यादव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, समिति अध्यक्ष हुकुम सिंह, संरक्षक नरेश चंद्र गोयल, प्रबंधक राजकुमार (आढ़ती), कोषाध्यक्ष धर्मवीर सिंह, उपाध्यक्ष राम जीवन, प्रबंधक मुकेश कुशवाहा, संयोजक विनोद कुमार रावत, संयोजक राम राज शास्त्री सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुशवाहा ने किया। समारोह के दौरान पूरे परिसर में भक्ति, आनंद और सामाजिक एकता का माहौल व्याप्त रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेज युवराज के तमगे लेने से इंकार कि‍या डी0बी0ए0 स्कू‍ल के छात्रों ने

31 जुलाई  1921 ई0 को बम्‍बई  में इंग्‍लैण्‍ड के युवराज के आने की खुशी  में छात्रों  को तमगे  बांटे गये  कि‍न्‍तु इटावा के डी0ए0बी0...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी