सर्वजन सुखाय पार्टी की कार्यकर्ता बैठक इटावा राष्ट्रीय कार्यालय पर संपन्न, पंचायत चुनाव की रणनीति पर हुई चर्चा

Share This

सर्वजन सुखाय पार्टी की कार्यकर्ता बैठक पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय, इटावा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद यादव ने की। बैठक में आगामी जिला पंचायत सदस्य चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और जीत सुनिश्चित करने हेतु रणनीति तैयार की गई।

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका और जनता से जुड़ाव बढ़ाने पर भी बल दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य सर्व समाज के कल्याण के लिए कार्य करना है, इसलिए सभी कार्यकर्ता ईमानदारी और निष्ठा से जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाएं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव सत्यराम यादव, राजकुमार यादव, रामशंकर शर्मा, प्रमुख प्रदेश महासचिव रामदास यादव, प्रदेश महासचिव उदय प्रकाश यादव, अभिलाख यादव, प्रदेश सचिव राजा यादव, अजय राठौर, सोनेंद्र यादव, कानपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव, मंडल उपाध्यक्ष मनोज यादव, जालौन जिला अध्यक्ष राजेंद्र यादव (ताऊजी), मैनपुरी जिला अध्यक्ष कौशल किशोर यादव, फर्रुखाबाद जिला अध्यक्ष सामोद यादव, औरैया जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह यादव, इटावा जिला अध्यक्ष विनय यादव, फिरोजाबाद जिला अध्यक्ष श्याम मोहन यादव और फिरोजाबाद जिला उपाध्यक्ष मिथुन यादव सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव में एकजुट होकर पार्टी को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

महावीर स्वामी की पावन भूमि आसई गवाह है गजनवी और ऐबक की लूट की

आसई का ऐतिहासिक महत्व केवल युद्धों और आक्रमणों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कला के उत्कर्ष का भी केंद्र रहा...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी