ग्राम पंचायत असदपुर के मजरा गांव बरौली में छः महीने पहले बनी इंटरलॉकिंग गली एक साइड में धसक गयी

Share This

बकेवर:- ग्राम पंचायत असदपुर के मजरा गांव बरौली में छः महीने पहले बनी इंटरलॉकिंग गली एक साइड में धसक गयी। गली 80 हजार की लागत से बनी थी। लगभग 100 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का एक हिस्सा खाली पड़े प्लाट में धंस गया है। यह सड़क लगभग ढाई फीट की ऊंचाई पर बनाई गई थी।

इंटरलॉकिंग सड़क बारिश के कारण बह गई है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या पिछले तीन महीने से बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क का निर्माण बेहद कमजोर गुणवत्ता का था, जिसके चलते हल्की बारिश में ही यह क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क की हालत इतनी खराब है कि एक समय में केवल एक व्यक्ति ही गुजर सकता है।

यह सड़क प्रधान निधि द्वारा छः माह पहले ही बनवाई गई थी। विजय सिंह के घर से लेकर प्रदीप के घर तक इंटरलॉक हुई थी।मरम्मत के अभाव में सड़क की स्थिति बिगड़ने लगी। सड़क निर्माण के समय से ही इसकी खराब गुणवत्ता का अंदाजा था।अब पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी होती है। बीमार व्यक्तियों और बुजुर्गों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।स्थानीय ग्रामीण रघुवीर, मनोज, महेश ने बताया कि उन्होंने कई बार पंचायत के जिम्मेदारों को इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। जनता में इस अनदेखी को लेकर रोष है।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुन्नी लाल ने कहा कि इंटरलॉक के दूसरी तरफ कोई मकान न होने की वजह से दूसरे तरफ की दीवार गिर गई है। इंटरलॉक की दीवार के तरफ मिट्टी लगाने का कोई भी बजट नहीं बनता है जिस वजह से दीवार गिर गई। सचिव रवि शंखवार ने बताया कि अत्यधिक बारिश के कारण इंटरलॉकिंग खराब हुई है। मरम्मत जल्द ही कराई जाएगी ताकि लोगों की परेशानी दूर हो सके।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में हुई थी ‘नदी नारे ना जाओ श्याम पैंया परूं’ गाने की शूटिंग

'नदी नाले ना जाओ श्याम पैंया परूं' गाने की शूटिंग इटावा के बीहड़ में हुई थी। यह गाना फ़िल्म 'मुझे जीने दो' का हिस्सा...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...