शहीद स्तम्भ-शहीद प्रतिमाओं को सदैव करें नमन- सूबेदार धर्मेन्द्र अज्ञानी (से0नि0 मेजर)

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- वीर सपूत और देश की वीरांगना भारत के गौरव हैं। शहीद स्तम्भ-शहीद प्रतिमाओं आदि के सम्मुख से गुजरने पर उन्हें नमन करके ही गन्तव्य की ओर निकलें।

यह बात स्वामी विवेकानन्द विचार मंच भरथना के तत्वाधान में आयोजित वीरसपूत सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर धर्मेन्द्र अज्ञानी ने कही। इससे पूर्व मुख्य अतिथि श्री अज्ञानी ने विशिष्ट अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान, चैयरमैन अजय कुमार यादव गुल्लू, गोरखनाथ मन्दिर के सन्त योगी पंकज, सेवानिवृत्त सूबेदार जयवीर सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह, आदि के साथ स्वामी विवेकानन्द व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तथा संस्था के अध्यक्ष हाकिम सिंह यादव, कार्यक्रम संयोजक डा0 अनीता सिंह आदि संस्था के पदाधिकारियों ने आगन्तुक अतिथियों का माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि सी0ओ0 अतुल प्रधान ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र के वीरसपूतों की बलिदानी की खातिर ही आज हम व हमारा परिवार-समाज सुरक्षित हैं। उनकी बलिदानी को हमें सदैव-सदैव स्मरण रखनी चाहिये। तदुपरान्त कार्यक्रम में मौजूद अन्य वक्ताओं देश के वीरसपूतों के बलिदानी व उनके व्यक्तित्व-कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान 85 पूर्व सैनिकों व 11 दिवंगत सैनिकों की पत्नियों का तिरंगा पट्टिका व प्रतीक चिन्ह्र, प्रशस्त्रि पत्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान डा0 जितेन्द्र बाजपेई, अशोक कठेरिया, राकेश अवस्थी, सर्वेश सिंह यादव, सुरेन्द्र गुप्ता, के0के0 त्रिपाठी, कै0 महावीर पाण्डेय, मीरा तिवारी, मालती देवी, रामबेटी, राधा परिहार, मिथलेश यादव, नीलम यादव, पूजा तिवारी, विजयलक्ष्मी, शीतला यादव, आदेश कुमारी, शीला यादव, इलायकेदार सिंह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का सफल संचालन करूणाशंकर दुबे व हाकिम सिंह यादव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिवाकान्त शुक्ला ने की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में मुस्लिम प्रभाव

मैनपुरी, फरुखाबाद,आगरा तथा एटा वगैरह पडौस के सभी जिलो ने मुस्लिम विजेताओं की पूर्ण आधीनता स्वीकार की ओर उन्हें रहने के लिए स्थान दिया...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...