उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रशांत तिवारी ने महेरा चुंगी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में मोदी सरकार पर साधा निशाना

Share This

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रशांत तिवारी ने अपने महेरा चुंगी कैंप कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान उन्होंने एक पोस्टर लांच किया, जिसमें मोदी को रावण के रूप में दर्शाया गया है और उनके दस सिर विभिन्न सरकारी एजेंसियों और संस्थाओं के प्रतीक के रूप में दिखाए गए हैं। पोस्टर में भगवान श्रीराम के रूप में राहुल गांधी और लक्ष्मण के रूप में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को दर्शाया गया है।

तिवारी ने कहा कि देश में महंगाई, भ्रष्टाचार, जंगलराज, बेरोजगारी, वोट चोरी, और ईडी तथा सीबीआई के दुरुपयोग जैसी समस्याएं चरम पर हैं। उन्होंने मोदी सरकार की तुलना तानाशाही और दुरुपयोग से की और कहा कि जैसे भगवान राम ने रावण का अंत किया, वैसे ही राहुल गांधी और अजय राय देश और प्रदेश से इन समस्याओं का अंत करेंगे।

इटावा की समस्याओं का जिक्र करते हुए तिवारी ने कहा कि शहर जाम से परेशान है और प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। उन्होंने बताया कि शास्त्री चौराहा से बस स्टैंड, नौरंगाबाद से रामगंज और फर्रुखाबाद फाटक ओवरब्रिज तक जाम २४ घंटे रहता है, जिससे हाल ही में एक अधिवक्ता और एक स्कूल की छात्रा का एक्सीडेंट में निधन हुआ। तिवारी ने प्रशासन से राम नगर फाटक पर ओवरब्रिज का शीघ्र निर्माण करने की मांग की।

प्रवक्ता वाचस्पति दुवेदी ने कहा कि एनसीआरबी के ताजा आंकड़े यह साबित करते हैं कि उत्तर प्रदेश महिलाओं के प्रति अपराध, दहेज हत्या, सामूहिक दंगे, अपहरण और एससी समाज के प्रति जघन्य अपराधों में देश में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के शासन में कानून व्यवस्था तार-तार है और पुलिस का इस्तेमाल सरकार के हित में किया जा रहा है।

प्रेस वार्ता में पीसीसी सदस्य कुमुमलता उपाध्याय, जिला महासचिव सतीश शाक्य और विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस नरेंद्र यादव भी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

अंग्रेजी शासन में वर्ष 1801 में शामि‍ल कि‍या गया था इटावा

प्रचलि‍त मान्‍यताओं के अनुसार इसी वंश के चन्‍द्रभान ने प्रतापनेर का नगला अर्थात चन्‍दरपुरा बसाया। वि‍क्रम सि‍हं ने  वि‍क्रमपुर बसाया। उन्‍ाके पुत्र प्रतापसि‍हं  ने...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...