मुख्य विकास अधिकारी ने आईटीआई इटावा का औचक निरीक्षण कर दी सुधारात्मक निर्देश

Share This

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा 22 सितंबर 2025 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, इटावा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य कार्यालय में राजकुमार सिंह, प्रधानाचार्य उपस्थित पाए गए। उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में यह पाया गया कि वैभव सिंह राठौर, अनु0 फाउड्रीमैन अवकाश पर थे जबकि शेष कार्मिक उपस्थित मिले।

कक्षा-कक्षों, कार्यालय कक्षों एवं शौचालयों की साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई, किन्तु कई कमियाँ भी सामने आईं। शौचालयों के बाहर महिला/पुरुष का अंकन नहीं था, दो शौचालयों के गेट टूटे हुए थे, हाथ धोने के लिए वॉश बेसिन उपलब्ध नहीं था तथा कुछ कक्षों के पंखे खराब पाए गए। इसके अलावा पेयजल की व्यवस्था के स्थानों पर “पेयजल” का अंकन भी नहीं किया गया था।

छात्र उपस्थिति की जांच में पाया गया कि इलेक्ट्रीशियन ट्रेड की कक्षा में 14 छात्र, टर्नर ट्रेड में 06 छात्र और फिटर ट्रेड में 31 छात्र उपस्थित थे, जबकि फिटर ट्रेड में 94 छात्र पंजीकृत हैं। उपस्थिति अपेक्षाकृत कम पाई गई, जिसे आपत्तिजनक माना गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि शौचालयों के बाहर महिला/पुरुष के प्रतीक और डायरेक्शन आइकॉन लगाए जाएं, टूटे गेटों की शीघ्र मरम्मत हो, वॉश बेसिन स्थापित कर हाथ धोने की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, पेयजल स्थानों पर “पेयजल” अंकित किया जाए तथा सभी खराब पंखों की मरम्मत कराई जाए। साथ ही परिसर की निरंतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने आदेश दिया कि संस्थान में पाई गई सभी कमियों का सुधारात्मक अनुपालन फोटोग्राफ सहित दो दिवस के भीतर प्रस्तुत किया जाए।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

पि‍लुवा महावीर मंदिर – बालरूप में लेटी हुई है हनुमान जी की प्रति‍मा

इटावा शहर से लगभग 8 कि‍मी  दूर पश्‍ि‍चम की ओर कचौरा घाट  रोड पर  यमुना नदी के कि‍नारे  रूरा गांव के पास दक्षि‍ण मुखी...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी