स्व. नेम सिंह रमन की द्वितीय पुण्यतिथि पर ‘पितृपक्ष में तर्पण’ आयोजन, रचनाओं का विमोचन और साहित्यकारों का सम्मान

Share This

जनपद के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय साहित्यकार-कवि स्व. नेम सिंह रमन की द्वितीय पुण्यतिथि पर “पितृपक्ष में तर्पण” नामक भव्य आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उनकी रचनाओं के संकलन “रमन जी की इंद्रधनुषी यादें” का विमोचन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन उ.प्र. साहित्य संस्था इटावा और साहित्यिक संस्था पहल के तत्वावधान में किया गया। इसमें उर्दू अदब के नामचीन शायर उस्ताद साबिर इटावी और हिंदी कविता के जनवादी स्वर अनिल दीक्षित को “रमन साहित्य साधना सम्मान” से अलंकृत किया गया। रमन जी के पूरे परिवार की उपस्थिति में जनपद के साठ से अधिक साहित्यकारों और शिक्षाविदों को भी सम्मानित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि प्रेम बाबू प्रेम ने की, जबकि मंच पर जबलपुर के ओजस्वी कवि सूरज राय सूरज, आगरा के विद्वान कवि डॉ. त्रिमोहन तरल, मैनपुरी के वरिष्ठ कवि डॉ. पदम सिंह पदम और संत विवेकानंद सी.से.प. स्कूल के निदेशक डॉ. आनंद मोहन मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उ.प्र. शिक्षा सेवा चयन आयोग की सदस्य डॉ. सीमा शाक्य शामिल हुईं।

इस अवसर पर रमन के पुत्र एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े राजनीतिज्ञ राधे श्याम शाक्य, पुत्रियाँ राधा शाक्य व गीता शाक्य, पौत्र शील रत्न शाक्य, धर्मपत्नी और परिवारजन सहित नगर के गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद, साहित्यकार और पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

प्रख्यात कवि-शायर डॉ. राजीव राज ने पूरे आयोजन का सफल संचालन किया, जबकि सुप्रसिद्ध कवि सतीश मधुप ने मंच संचालन कर कार्यक्रम को ऊर्जावान बनाया। काव्यपाठ सत्र में प्रेम बाबू प्रेम, आलोक भदौरिया अर्श, हरिओम सिंह विमल, निर्दोष कुमार प्रेमी, अमित राजोरिया, प्रेरणा ज़ुबैरी सहित कई रचनाकारों ने अपनी रचनाओं से वातावरण को भावपूर्ण बना दिया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

१३ वीं और १४ वीं शताव्दी में इटावा

सन् ११९४ ई० में दिल्ली और कन्नौज के हिंदू राज्यों के पतन हो जाने के बाद यह जिला दिल्ली की मुस्लिम शक्तियों के अधीन...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...