अल्हाना को मिला प्रोफेसर जादौन सिंह स्मृति स्वर्ण पदक

Share This

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के वर्ष 2025 के दीक्षांत समारोह में 17 सितंबर को के.के. डिग्री कॉलेज इटावा के प्रख्यात प्रोफेसर रहे जादौन सिंह की स्मृति में दिए जाने वाले *रसायन विज्ञान स्वर्ण पदक* से छात्रा अल्हाना को सम्मानित किया गया। राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने पी.पी.एन. कॉलेज, कानपुर की छात्रा अल्हाना को यह स्वर्ण पदक प्रदान किया।

अल्हाना ने एम.एससी. की विश्वविद्यालय परीक्षा में 80 प्रतिशत अंक अर्जित कर यह उपलब्धि हासिल की। यह स्वर्ण पदक अकार्बनिक रसायन विज्ञान में स्नातकोत्तर स्तर पर सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को प्रदान किया जाता है। इस सम्मान का उद्देश्य छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।

प्रोफेसर जादौन सिंह इटावा स्थित कर्म क्षेत्र महाविद्यालय में रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष रहे। एक शिक्षाविद और समाज सुधारक के रूप में उनकी पहचान रही। उनकी स्मृति में दिए जाने वाला यह पुरस्कार विद्यार्थियों को उत्कृष्टता की ओर अग्रसर करता है। समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, कुलपति प्रो. विनय पाठक, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी एवं पी.पी.एन. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनूप सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रो. जादौन सिंह के पुत्र व पूर्व क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. रिपु दमन सिंह तथा के.के. कॉलेज इटावा के प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह ने अल्हाना को बधाई दी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेज युवराज के तमगे लेने से इंकार कि‍या डी0बी0ए0 स्कू‍ल के छात्रों ने

31 जुलाई  1921 ई0 को बम्‍बई  में इंग्‍लैण्‍ड के युवराज के आने की खुशी  में छात्रों  को तमगे  बांटे गये  कि‍न्‍तु इटावा के डी0ए0बी0...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी