जायंट्स ग्रुप ऑफ इटावा द्वारा हिंदी दिवस पर शिक्षक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

Share This

जायंट्स ग्रुप ऑफ इटावा द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर एक गरिमापूर्ण शिक्षक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व क्षेत्रीय अधिकारी, उच्च शिक्षा कानपुर रिपुदमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुई। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर समारोह का शुभारंभ किया। सभी आगंतुक अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र भसीन को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि रिपुदमन सिंह ने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति का आधार है। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया और विद्यार्थियों को शिक्षा को जीवन का मूल मंत्र मानने की प्रेरणा दी।

समारोह में प्रो. आर.के. अग्रवाल, डॉ. ज्ञान चंद्र सक्सेना, डॉ. श्याम पाल सिंह, आनंद मित्तल, राहुल त्रिवेदी, विश्व विजय त्रिवेदी, डॉ. अभिषेक गौड़, रामचन्द्र कश्यप और डॉ. विनय अग्रवाल सहित कई अन्य गणमान्य शिक्षक और सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर हिंदी दिवस की महत्ता पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के अंत में यह संदेश दिया गया कि हिंदी न केवल हमारी राष्ट्रभाषा है बल्कि अनेकता में एकता और भारतीय संस्कृति की आत्मा भी है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दुनिया में कहीं नहीं है पांच नदियों का संगम, आखिर पचनद को क्यों मिला महातीर्थराज संगम का दर्जा?

महाकालेश्वर धाम पर पांच नदियों का संगम होता है और इसे 'पचनद' के नाम से जाना जाता है। इटावा और जालौन की सीमा पर...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी