सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में बांझपन से जूझ रहे दंपतियों के लिए शुरू हुआ ‘इनफर्टिलिटी स्पेशल क्लिनिक

Share This

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई में बांझपन (इनफर्टिलिटी) से जूझ रहे दंपतियों के लिए उम्मीद की नई किरण जगी है। विश्वविद्यालय के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग द्वारा “इनफर्टिलिटी स्पेशल क्लिनिक” की शुरुआत की गई। इस क्लिनिक का उद्घाटन कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल उपचार प्रदान करेगी, बल्कि समाज में व्याप्त भ्रांतियों और झिझक को दूर करने में भी सहायक होगी।

]

कुलपति ने बताया कि बांझपन से जूझ रहे दंपति अक्सर मानसिक दबाव और सामाजिक तानों का सामना करते हैं। इस क्लिनिक के माध्यम से उन्हें परामर्श, आवश्यक जांच और मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी, जिससे उन्हें सही समय पर उचित उपचार का लाभ मिलेगा।

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) कल्पना ने जानकारी दी कि यह क्लिनिक प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक चलेगा। इसके लिए कक्ष संख्या 8, 9, 11 और 12 निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यहां दंपतियों को न केवल चिकित्सकीय सहायता मिलेगी, बल्कि मानसिक तनाव से राहत दिलाने पर भी विशेष जोर रहेगा। बांझपन के उपचार में जीवनशैली, मानसिक स्वास्थ्य और विशेषज्ञ परामर्श की भी अहम भूमिका होती है।

नोडल अधिकारी प्रो. (डॉ.) वैभव कांति ने बताया कि इस क्लिनिक में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के अलावा यूरोलॉजी और एंडोक्राइनोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। इससे मरीजों को बहुआयामी उपचार एक ही स्थान पर मिलेगा और उन्हें अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

इस अवसर पर प्रतिकुलपति प्रो. (डॉ.) रमाकांत, संकायाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) आदेश कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.पी. सिंह सहित अन्य संकाय सदस्य मौजूद रहे। सभी ने इस पहल को जरूरतमंद दंपतियों के लिए सराहनीय कदम बताया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.पी. सिंह ने कहा कि इस तरह की पहल से चिकित्सा सुविधाओं का दायरा बढ़ेगा और ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों के मरीजों को लाभ मिलेगा। साथ ही, लोगों में बांझपन जैसी संवेदनशील समस्या पर खुलकर बात करने और समय पर इलाज लेने की जागरूकता भी बढ़ेगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इष्‍टि‍कापुरी का बदला हुआ नाम है इटावा

कति‍पय वि‍द्वानों  के मतानुसार आगरा जि‍ला के बटेश्‍वर  से लेकर  भरेह तक के मार्ग को इष्‍टपथ  के नाम से जाना जाता है। इष्‍टि‍कापुरी के...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी