अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के 32वें स्थापना दिवस पर व्यापारी सम्मान समारोह, वरिष्ठ व्यापारियों को किया गया सम्मानित

Share This

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के 32वें स्थापना दिवस पर व्यापारी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन साईं मंदिर, पक्का तालाब इटावा में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल ने की तथा संचालन जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने किया।

समारोह का शुभारंभ नगर क्षेत्राधिकारी अभय नारायण राय, राजकुमार सिंह तहसीलदार सदर इटावा मुख्य अतिथि के रूप में, संतोष कुमार मिश्रा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अति विशिष्ट अतिथि के रूप में तथा शहर कोतवाल यशवंत सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठ व्यापारियों को व्यापारी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में पंकज तिवारी, बबलू महिंद्रा, संतोष पटेल, मनोज जैन, डॉ. हरिशंकर पटेल, राहुल गुप्ता, विनोद यादव (जसवंतनगर), यामीन एवं रिंकू चौधरी शामिल रहे। इन्हें प्रतीक चिन्ह, पगड़ी एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने विशेष रूप से संकल्प लिया कि 3 सितंबर को राष्ट्रीय व्यापारी दिवस घोषित किया जाए, स्वदेशी अपनाओ अभियान को प्रोत्साहित किया जाए, एक राष्ट्र एक चुनाव की व्यवस्था लागू की जाए, जीएसटी में आमूलचूल परिवर्तन कर राहत दी जाए तथा अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे कानूनों में संशोधन कर भ्रष्टाचार पर नियंत्रण स्थापित किया जाए।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जंगली और मंगली बाल्मीकि का बलिदान जिसकी गूँज आज भी सुनाई देती है चंबल की घाटियों में

जंगली और मंगली, इटावा की वीर भूमि से निकले दो ऐसे रणबांकुरे थे जिनकी गाथा सुनते ही हृदय में गर्व की लहर दौड़ जाती...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...