श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में भक्ति भाव से मनाया गया सुगंध दशमी पर्व

Share This

दशलक्षण महापर्व के अंतर्गत मंगलवार को नगर स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में सुगंध दशमी पर्व बड़े हर्षोल्लास और भक्ति भाव से मनाया गया। प्रातःकाल जिनेन्द्र भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा की गई, जिसके उपरांत शीतलनाथ भगवान की पूजा-अर्चना संपन्न हुई। बड़ी संख्या में महिलाओं ने व्रत धारण कर उत्तम त्याग धर्म और संयम की प्रेरणा दी।

सायंकालीन कार्यक्रम में हवन कुंड में धूप अर्पित कर भगवान से आठों कर्मों के नाश एवं मोक्ष पद प्राप्ति की मंगलकामना की गई। इसके बाद संगीतमय आरती और भक्ति नृत्य के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी श्रेष्ठ प्रतिभा का परिचय दिया और श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

धर्मसभा में विद्वान श्रेयांश भाईया ने उत्तम संयम धर्म पर प्रवचन दिया। उन्होंने कहा कि संसार सागर से पार होने का एकमात्र मार्ग संयम है। बिना संयम धर्म के मोक्ष संभव नहीं और यह अवसर केवल मनुष्य गति में ही प्राप्त हो सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संयम आत्मा की साधना का सर्वोच्च साधन है, जो जीव को कर्मबंधन से मुक्त कर मोक्षमार्ग की ओर अग्रसर करता है।

सभा में सुगंध दशमी व्रत के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। मान्यता है कि इस व्रत के पालन से जीवन में संचित दोष और दुष्कर्मों का क्षय होता है। इसी क्रम में मंदिर प्रांगण में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में “अकलंक-निकलंक” पर आधारित नाट्य प्रस्तुति मंचित हुई। साथ ही नन्हे-मुन्ने बच्चों ने “ले चलो मुझे तीर्थ करन” भजन पर मनमोहक नृत्य-नाटिका प्रस्तुत कर उपस्थितजनों का मन मोह लिया। पूरी सभा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेजों ने इटावा छोड़ने का फरमान दि‍या

इस बीच ह्यूम  ने एक और दूरदर्शी कार्य कि‍या था। उन्‍होंने  इटावा में  स्‍ि‍थत खजाने का एक बड़ा भाग आगरा भेज दि‍या था तथा...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...