इटावा पुलिस मुठभेड़ में मेडिकल संचालक पर हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Share This

थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने बुधवार को पक्का बाग अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान मेडिकल संचालक पर बांका से हमला करने वाले अभियुक्त शाहरूख पुत्र स्व. मुस्ताक अहमद निवासी नवीन नगर बाबरपुर थाना अजीतमल, जनपद औरैया (उम्र 28 वर्ष) को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। दिनांक 29 अगस्त 2025 को वादी राधा मोहन ओझा ने थाना फ्रेंड्स कॉलोनी में तहरीर दी थी कि उनकी मेडिकल दुकान पर दवा लेने के बहाने आए एक अज्ञात व्यक्ति ने बांका से उन पर जानलेवा हमला किया और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम सक्रिय हो गई थी।

आज दिनांक 03 सितम्बर 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि उक्त अभियुक्त एनएच-19 से देशरमऊ की ओर जाने वाली सड़क पर कहीं जाने की फिराक में है। पुलिस ने मौके पर घेराबंदी की तो अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में अभियुक्त घायल हो गया और मौके पर दबोच लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर 02 जिंदा कारतूस व 02 खोखा कारतूस 315 बोर 01 बांका (घटना में प्रयुक्त) बरामद किया गया।

1. मु0अ0सं0 240/25 धारा 109/115(2)/131 बीएनएस, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी, इटावा।
2. मु0अ0सं0 241/25 धारा 109 बीएनएस (पुलिस मुठभेड़) व 4/25/27 आर्म्स एक्ट, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी, इटावा।

इस कार्रवाई का नेतृत्व थानाध्यक्ष फ्रेंड्स कॉलोनी अमित कुमार मिश्रा ने अपनी टीम के साथ किया।वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पुलिस टीम की इस सफलता पर सराहना व्यक्त करते हुए कहा कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ईंटों से नहीं, इष्ट से जुड़ा है इटावा नाम का रहस्य, इष्टिकापुरी है हमारा इतिहास

जब आपसे कोई पूछे कि क्या इटावा का नाम ईंटों के कारण पड़ा, तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्हें बता सकते हैं कि...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...