5 सितंबर को बड़ी मस्जिद चौक से उठेगा ईद मिलादुन्नबी का परंपरागत जुलूस

Share This

बारह रविउलअव्वल शरीफ के मुबारक मौके पर उर्दू मोहल्ला जुलूस ईद मिलादुन्नबी कमेटी की एक अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सदर कुँवर रफत अली खान ने की। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 5 सितंबर, दिन जुमा, नमाज़-ए-असर के बाद बड़ी मस्जिद चौक, उर्दू मोहल्ला से जुलूस-ए-ईद मिलादुन्नबी उल्मा-ए-इकराम की कयादत में अपनी परंपरागत रिवायत के साथ निकाला जाएगा।

सदर रफत अली खान ने कहा कि जुलूस के दौरान सभी लोग अदब के साथ नात शरीफ और दुरूद-ए-पाक का पाठ करते हुए शामिल हों। साउंड कम आवाज़ में बजाया जाए और डीजे का बिल्कुल भी प्रयोग न किया जाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि यह जुलूस हमारे आका मोहम्मद ﷺ की पैदाइश की खुशी में निकाला जाता है। वो नबी जो पूरी दुनिया में शांति के प्रतीक माने जाते हैं, हम उनके उम्मती हैं। लिहाज़ा सभी लोग अपने-अपने घरों और गेटों को सजाएँ, रोशनी करें तथा शहर की सभी अंजुमन कमेटियाँ अपनी-अपनी झांकियाँ व चौकियाँ सजा कर जुलूस में शामिल हों और सबाब-ए-दारेन हासिल करें।

बैठक के दौरान झंडा सरपरस्त सैय्यद नईम उल्ला और सदर कुँवर रफत अली खान ने साजिद अली अशरफी, अज़हर फरीदी और फैज़ इलियास को फूल मालाएँ पहनाकर गुलपोशी की तथा कमेटी में नई जिम्मेदारियाँ सौंपीं।

इस मौके पर कारी शहबाज अनवर कादरी, डॉक्टर शमशुद्दीन, ज़मीर हसन झम्मन, सगीर उल्ला राशिद बरकाती, कमेटी के मीडिया प्रभारी मोहम्मद इरफान, रहमत अली मन्नू, हाजी जुहैब फैय्याज, अदनान खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब नेहरू और गांधी आंदोलन को गति‍ देने इटावा आये

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा और इटावा मुख्‍य कस्‍वों मे पूरी तरह हड़ताल रही। पुलि‍स ने जुलूसों पर डण्‍डे बरसाये। इसी समय पं0 जवाहर...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...