जायंट्स ग्रुप ने चितभवन में लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर, मरीजों को मिली राहत

Share This

जायंट्स ग्रुप ऑफ दतावली द्वारा कामाख्या धाम मंदिर परिसर, चितभवन में धर्मार्थ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन चितभवन के पूर्व प्रधान मनोज त्रिपाठी, डॉ. धर्मेन्द्र शर्मा (प्रधानाचार्य) एवं विश्व विजय त्रिवेदी (अध्यक्ष, जायंट्स ग्रुप ऑफ दतावली) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

शिविर में मरीजों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श के साथ-साथ आवश्यकता अनुसार तीन दिन की औषधियां प्रदान की गईं। चिकित्सा सेवा प्रदाता डॉ. शिवराज सिंह यादव (सदस्य, केंद्रीय समिति जायंट्स वैलफेयर फाउंडेशन) ने बताया कि शिविर में मलेरिया, टायफाइड, डेंगू, चिकनगुनिया, वायरल फीवर, उदर रोग, हृदय रोग, फेफड़ों के रोग, गुप्त रोग, बांझपन, प्रदर और जोड़ों के दर्द सहित विभिन्न बीमारियों के उपचार हेतु परामर्श दिया गया।

नशा निवारण हेतु विशेष परामर्श और औषधि वितरण किया गया, साथ ही नशे की आदत छुड़ाने में परिजनों की काउंसलिंग भी की गई। वहीं ओम् पैथोलॉजी लैब द्वारा रक्त, मल व मूत्र आदि की सभी प्रकार की जांच 30 प्रतिशत रियायत पर उपलब्ध कराई गई।

शिविर में सहयोग करने वाले सहायक चिकित्सक राम करन साहू, राहुल यादव, तथा जायंट्स परिवार के विमल कुमार सिंह, ललित सक्सेना, कौशल किशोर तिवारी और हरि गोविन्द का आयोजकों ने आभार व्यक्त किया।

डॉ. शिवराज सिंह यादव ने बताया कि शिविर में पंजीकृत सभी रोगियों को तीन दिन बाद मां लक्ष्मी क्लीनिक, भर्थना चौराहा इटावा पर विशेष रियायत के साथ उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

स्वा धीनता संग्राम में इटावा का योगदान

सन् 1857ई0 में वि‍द्रोह की ज्‍वाला बनकर फूट पड़े प्रथम स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा जि‍ला क्रान्‍ति‍कारि‍यों का प्रमुख रणक्षेत्र रहा। यहां लगभग डेढ़...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...