17वें श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव का हुआ शुभारम्भ

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- बैण्ड बाजों की समधुर ध्वनियों के बीच नगर भ्रमण को निकली मंगल कलश यात्रा के साथ 17वें श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारम्भ हो गया। तदुपरान्त आकर्षक साज-सज्जायुक्त विशालकाय महोत्सव पाण्डाल में उच्च सिंहासन पर विराजमान महाराज गजानन के भव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु महिला-पुरूष भक्तजनों ने अपने आराध्य का आवाहन किया।

श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर श्री गणेश महोत्सव युवा समिति भरथना के तत्वाधान् में विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी बुधवार की सांय नगर भ्रमण को निकली मंगल कलश यात्रा के साथ 17वें श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव का भव्य शुभारम्भ हो गया। कस्बा के आजाद रोड स्थित मन्दिर दानसहाय प्रांगण से बैण्ड बाजों की समधुर ध्वनियों के बीच नगर भ्रमण को निकली मंगल कलश यात्रा में सम्मिलित पीताम्बर पहने महिलाओं-युवतियों ने सिर पर कलश रखकर नगर के प्रमुख मार्गों आजाद रोड, बजाजा लाइन चौराहा, होमगंज, सरोजनी रोड, जवाहर रोड आदि के देवस्थानों के दर्शन व जल भरकर पुनः महोत्सव प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलशों की स्थापना करवायी गई। तदुपरान्त सांय उच्च सिंहासन पर विराजमान विघ्नहर्ता महाराज गणपत के भव्य स्वरूप के दर्शन भक्तों को कराये गये। साथ ही संगीतमयी ध्वनियों पर सम्पन्न होने वाली पंच आरतियों का गायन कर श्रद्धालु महिला-पुरूष भक्तजनों ने सामूहिक रूप से अपने आराध्य का आवाहन कर गणपत बप्पा मोरया के गगनभेदी उद्घोषों से समूचा पाण्डाल गुंजायमान कर दिया। कलश यात्रा के दौरान समिति अध्यक्ष राजू माहेश्वरी, महामंत्री सूरज कुमार, कोषाध्यक्ष रामजी तोमर, उपाध्यक्ष आशीष पोरवाल लालू, उपकोषाध्यक्ष चन्दन वर्मा, मंत्री चन्दू पाटिल, नेक्से पोरवाल, सीटू गुप्ता, सौरभ वर्मा, पवन यादव, गोरे वर्मा, सचिन कौशल, पम्मी यादव, नीरज वर्मा, शैलेन्द्र सेंगर बउआ, रोहित गुप्ता, छुनछुन कौशल, रितिक पोरवाल, मुकेश सविता, बॉबी यादव, प्रेम वर्मा, विपिन पोरवाल सहित समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

गोलियां चलती रहीं, ‘वंदे मातरम्’ गूंजता रहा: इटावा के तीन अमर शहीदों की शौर्य गाथा

31 मार्च 1931 की वह सुबह ताखा क्षेत्र के लिए किसी उत्सव से कम नहीं थी। नगला ढकाऊ की गलियों में खुशियों की लहर...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...