भारत विकास परिषद की बैठक एवं संगोष्ठी हुई सम्पन्न

Share This

शक्ति धाम समारोह स्थल महेरा चुंगी में भारत विकास परिषद पांचाल प्रान्त की बैठक एवं सामाजिक परिवर्तन के पंच सूत्र विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता आतिथ्य शाखा मुख्य शाखा इटावा के अध्यक्ष हरी शंकर त्रिपाठी ने की, जबकि मुख्य अतिथि विक्रान्त खण्डेलवाल क्षेत्रीय संगठन मंत्री और विशिष्ट अतिथि विवेक कुलश्रेष्ठ क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक सेवा रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता और स्वामी विवेकानन्द के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।

बैठक में विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष/सचिवों ने अपनी-अपनी आख्या प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि विक्रान्त खण्डेलवाल ने परिषद की स्थापना एवं सेवा कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन समाज के वंचित एवं शोषित वर्ग के विकास हेतु लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने प्लास्टिक मुक्त भारत और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि विवेक कुलश्रेष्ठ ने विद्यालयों में छात्रों को संस्कारित बनाने में परिषद की भूमिका पर जोर दिया।

इस अवसर पर कई पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सम्मान किया गया। बैठक में 95 लोगों की उपस्थिति रही, जिसमें महिला शक्ति की भागीदारी सराहनीय रही। कार्यक्रम का संचालन प्रान्तीय महासचिव आलोक रायजादा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रान्तीय अध्यक्ष इन्द्र नारायण पाण्डेय ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और अंत में मुख्य शाखा इटावा की ओर से सभी को स्वल्पाहार कराया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में मुस्लिम प्रभाव

मैनपुरी, फरुखाबाद,आगरा तथा एटा वगैरह पडौस के सभी जिलो ने मुस्लिम विजेताओं की पूर्ण आधीनता स्वीकार की ओर उन्हें रहने के लिए स्थान दिया...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी