धान व बाजरा की फसलों के लिए यूरिया खाद की किल्लत, किसान परेशान

Share This

जनपद में धान व बाजरा की फसलों के लिए यूरिया खाद की भारी आवश्यकता है, लेकिन समय पर खाद उपलब्ध न होने से किसान गंभीर संकट में हैं। किसानों का कहना है कि यदि इस समय फसलों में खाद नहीं दी गई तो पैदावार पर प्रतिकूल असर पड़ेगा और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि किसान सुबह से ही सहकारी समितियों पर लंबी-लंबी कतारों में खड़े रहते हैं, लेकिन खाद न मिलने के कारण उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सहकारी समितियों पर कई दिनों से किसान चक्कर काट रहे हैं। हर बार किसानों को “स्टॉक खत्म” होने का हवाला देकर लौटा दिया जाता है। इससे किसानों में गहरी नाराजगी व्याप्त है।

मलखान सिंह यादव ने कहा कि इस समय यदि किसानों को खाद उपलब्ध नहीं कराई गई तो धान और बाजरे की फसलों को बड़ा नुकसान हो जाएगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली सरकार, किसानों को उनकी फसल बचाने के लिए खाद तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है।

कांग्रेस नेता ने जिलाधिकारी से मांग की कि सहकारी समितियों पर तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अन्नदाताओं की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी सहकारी समितियों पर तालाबंदी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दि‍लों पर राज करती है जनपद प्रदर्शनी, फुव्वारा है ‘हृदय स्थल’ यहां होता है बि‍छड़ों का मि‍लन

शताब्‍दी वर्ष भी मना चुकी है प्रदर्शनी इटावा जनपद की संस्‍कृति‍ से जुड़ी जनपद प्रदर्शनी अपने जीवन के एक सौ वर्ष पूरे कर चुकी है।...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

पत्रकारिता के धुरंधर वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी की उपलब्धियों का सफर

सुभाष त्रिपाठी का जन्म उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के मोहल्ला बघा कटरा, कच्चीगड़ी में हुआ। यह स्थान उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी