यूपीयूएमएस सैफई में कुलपति प्रो. अजय सिंह ने साझा की 100 दिनों की कार्ययोजना

Share This

25 अगस्त को उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज (यूपीयूएमएस) सैफई में कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित हुई। इस दौरान उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद 15 दिनों में किए गए कार्यों और आने वाले 100 दिनों की कार्ययोजना को साझा किया।

प्रो. सिंह ने बताया कि संस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए कई बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। प्रमुख योजनाओं में 500 बेडेड सुपर स्पेशलिटी IPD, 300 बेडेड स्त्रीरोग अस्पताल, उन्नत IVF सेंटर, डेंटल कॉलेज विस्तार, मल्टी-लेवल पार्किंग, अमृत फार्मेसी, रोगी कल्याण समिति और एपेक्स ट्रॉमा सेंटर की स्थापना शामिल है।

उन्होंने कहा कि यूपीयूएमएस सैफई का लक्ष्य न सिर्फ रोगियों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, बल्कि चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान को भी नई दिशा देना है। संस्थान में उच्चस्तरीय शोध कार्य को बढ़ावा देने और चिकित्सकों को अत्याधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने की योजना पर काम शुरू हो चुका है।

 

कुलपति ने रोगी कल्याण के लिए नई नीतियों और मरीजों की सुविधा के लिए विकसित की जा रही व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अस्पताल का ढांचा और अधिक सशक्त होगा, जिससे प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर के मरीजों को लाभ मिलेगा।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और अनुसंधान के साथ-साथ रोगी कल्याण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया और सभी से सहयोग की अपील की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आसई में महावीर स्वामी ने चातुर्मास कि‍या था व्यातीत

छठी शाताब्‍दी ईसा पूर्वा में जब बैदि‍क धर्म  के वि‍रूद्ध धार्मिक क्रांति‍  हुई और महात्‍मा बुद्ध तथा महावीर स्‍वामी ने इसका नेतृत्‍व कि‍या तो...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी