भव्य पाण्डाल में उच्च सिंहासन पर विराजेगें गजानन

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- आकर्षक साज-सज्जायुक्त विशालकाय प्रांगण में भव्य व ऐतिहासिक उच्च सिंहासन पर विराजमान विघ्नहर्ता महाराज गजानन भक्तों को दर्शन देगें। संगीतमयी ध्वनियों के साथ सांय सम्पन्न होने वाली पंच आरतियों में हजारों की संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरूष भक्तजन सामूहिक रूप से अपने आराध्य का आवाहन कर स्तुति करेगें। उक्त धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां अन्तिम चरण में हैं।

विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी कस्बा के आजाद रोड स्थित मन्दिर दानसहाय प्रांगण में श्री गणेश महोत्सव युवा समिति (रजि0) भरथना के तत्वाधान में श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर दस दिवसीय 17वाँ श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव का भव्य आयोजन आगामी 27 अगस्त से 05 सितम्बर तक किया जायेगा तथा प्रतिमाओं का विसर्जन 06 सितम्बर को होगा। महोत्सव स्थल पर मौजूद पदाधिकारियों ने बताया कि उक्त धार्मिक अनुष्ठान के चलते भवन की साज-सज्जा, पूजन, यज्ञशाला, प्रसाद वितरण सहित समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। साथ ही डेकोरेशन व साउण्ड की व्यवस्था भी चाक-चौबन्द है। समिति अध्यक्ष राजू महेश्वरी ने बताया कि उक्त श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारम्भ 27 अगस्त को 108 मंगल कलश यात्रा के नगर भ्रमण के साथ महोत्सव प्रांगण में सांय कलशों की स्थापना व वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गौरीपुत्र भगवान गणेश के भव्य स्वरूप के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जायेगें। भव्य दरबार में महाराज गजानन के साथ देवों के देव महादेव, माँ भगवती, पवनसुत वीर हनुमान व हारे का सहारा बाबा खाटूश्याम की प्रतिमायें दर्शनार्थ रहेगीं। तदुपरान्त संगीतमयी ध्वनियों के बीच सम्पन्न होने वाली पंच आरतियों में श्रद्धालु महिला-पुरूष भक्तजन सामूहिक रूप से महाराज गणपत का आवाहन करेगें। तैयारियों के दौरान समिति अध्यक्ष राजू महेश्वरी, महामंत्री सूरज कुमार, कोषाध्यक्ष रामजी तोमर, उपाध्यक्ष आशीष पोरवाल लालू, उपकोषाध्यक्ष चन्दन वर्मा, मंत्री चन्दू पाटिल, नेक्से पोरवाल, सीटू गुप्ता, सौरभ वर्मा, पवन यादव, गोरे वर्मा, पम्मी यादव, अवनीश कुमार, रितिक पोरवाल, शैलेन्द्र सेंगर बउआ, मुकेश सविता, बॉबी यादव, प्रेम वर्मा सहित समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। फोटो- तैयारियों के अन्तिम चरण में महाराज गजानन का भव्य दरबार।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जैन मूर्तिकला का असुरक्षि‍त संग्रहालय जैसा है आसई

आसई को आशानगरी भी कहा जाती है। आसई का अस्‍ि‍तत्‍व बस्‍तुत: इटावा की प्राचीनता का द्योतक है। यमुना के बीहड़ों  को काटकर बनाई गई...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...