‘‘हम सब बोलेगें, हैप्पी बर्थडे टू यू- श्याम‘‘

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- ‘‘हम सब बोलेगें, हैप्पी बर्थडे टू यू- श्याम‘‘ के गुंजित स्वरों के बीच भाद्रपद की कृष्ण पक्ष की अष्टमी की मध्यरात्रि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होते ही श्रद्धा व आस्था से सरावोर नगर के मन्दिर व घर गुंजायमान हो गये। घण्टा-घडियाल, शंख के साथ समधुर गीतों के बीच महिलाओं ने नृत्य के माध्यम से बधाईंया डाल अपने कान्हा के जन्मोत्सव की खुशियां साझा कीं।

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पावन पर्व पर शक्तिपीठ श्री बालरूप हनुमान जी महाराज हनुमान गढी (छोला मन्दिर) परिसर में स्थापित राधाकृष्ण मन्दिर में रंगबिरंगी आकर्षक साजसज्जा के बीच विराजे यशोदानन्दन श्रीकृष्ण का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन अर्चन किया गया तथा मध्यरात्रि होते ही अपने आराध्य की सामूहिक रूप से आरती करके जन्मोत्सव की खुशियां बांटी। वहीं ‘‘हम सब बोलेगें, हैप्पी बर्थडे टू यू- श्याम‘‘, ‘‘नन्द घर आनन्द भयौ, जय कन्हैया लाल की‘‘ सहित अन्य संगीतमयी ध्वनियों के बीच महिलाओं ने नृत्य करके बधाईयां डाली। इस मौके पर मन्दिर प्रबन्धक राजू चौहान, राजेश चौहान, अध्यक्ष रूपकिशोर गुप्ता रूपे, संजीव श्रीवास्तव के अलावा उर्मिला यादव, अंजू यादव, सरिता चौहान शिखा चौहान, वंदना, नेहा, संध्या श्रीवास्तव, नीते पोरवाल, आराधना श्रीवास्तव, गुड़िया, रेनू, प्रीति यादव, रमा राठौर सहित कई श्रद्धालुओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

इसके साथ ही नगर के अन्य देव स्थानों ऊँ श्री पागलबाबा गंगासागर धाम, होमगंज भोलेकुटी, बजाजा लाइन चौराहा पर दाऊजी मन्दिर, डाकघर मन्दिर, श्री नर्मदेश्वर मन्दिर मिडिल स्कूल, नरसिंह मन्दिर, मोती मन्दिर के अलावा घरों में भी नन्हें-मुन्हें बच्चों की आकर्षक व मनमोहक वेशभूषा में राधाकृष्ण स्वरूप में सजीव झाँकी सजायी गई तथा पूजन अर्चन के साथ गीत-संगीत के बीच कान्हा का जन्मोत्सव मनाया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती ’चारो दि‍शाओं में बहती हैं ‘यमुना’

यमुनोत्री से नि‍कलने वाली यमुना मैया का भी उतना महत्‍व शायद ही कि‍सी अन्‍य स्‍थल पर हो जहां से होती हुई ये आगे बढ़ीं...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...