व्यापार मंडल अध्यक्ष अनंत अग्रवाल ने लगवाया स्मार्ट मीटर, पहल की हुई सराहना

Share This

व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनंत अग्रवाल ने स्वयं पहल करते हुए अपने आवास पर स्मार्ट मीटर लगवाकर उपभोक्ताओं के बीच सकारात्मक संदेश दिया। उन्होंने प्रथम विद्युत एसडीओ प्रथम, सचिन द्विवेदी को इस संबंध में अनुरोध किया। एसडीओ द्विवेदी ने तत्काल स्मार्ट मीटर टीम को बुलाकर अनंत अग्रवाल का बुके देकर स्वागत किया और पुराने मीटर को बदलकर नया स्मार्ट मीटर स्थापित कराया। इस पहल की अधीक्षण अभियंता मनोज गौड़ और अधिशासी अभियंता हनुमान प्रसाद मिश्रा ने भी सराहना की।

अधीशासी अभियंता ने स्पष्ट किया कि स्मार्ट मीटर को लेकर फैल रही भ्रांतियां पूरी तरह निराधार हैं। यह आधुनिक तकनीक से सुसज्जित एक सटीक मीटर है, जिससे बिलिंग प्रणाली स्वतः संचालित होती है और गलत रीडिंग या मनमानी डिमांड की संभावना समाप्त हो जाती है। प्रत्येक माह तय तारीख को उपभोक्ता का बिल स्वतः तैयार होगा और एसएमएस के माध्यम से तुरंत सूचना दी जाएगी।

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मोबाइल एप के जरिए प्रतिदिन की खपत, डिमांड और अन्य जानकारी देखने व विश्लेषण करने की सुविधा भी देता है। स्थापना प्रक्रिया में हर 100 मीटर बदलने के बाद 101वें मीटर के साथ पुराने मीटर को भी एक माह तक चलाकर तुलना की जाती है, और अब तक स्मार्ट मीटर के तेज चलने का कोई प्रमाण नहीं मिला है।

अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे स्मार्ट मीटर लगाने वाली टीम का सहयोग करें। यह मीटर उपभोक्ताओं की सुविधा और सही बिलिंग सुनिश्चित करने के लिए लगाया जा रहा है, जिससे मीटर रीडिंग में मानवीय हस्तक्षेप और संभावित गड़बड़ियां समाप्त हो सकें।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

१३ वीं और १४ वीं शताव्दी में इटावा

सन् ११९४ ई० में दिल्ली और कन्नौज के हिंदू राज्यों के पतन हो जाने के बाद यह जिला दिल्ली की मुस्लिम शक्तियों के अधीन...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...