बकेवर:- इटावा जनपद के सांसद जितेन्द्र दोहरे ने इटावा जंक्शन पर तीन ट्रैनों 20433/20434 जम्मू मेल,22415/22416 बन्देभारत वाराणसी दिल्ली,21125/21126 भिंड रतलाम एक्सप्रेस व उज्जैन महाकाल के लिए जाने के लिए एक ट्रेन का ठहराव व इटावा,फरुखाबाद आगरा के लिए एक लोकल ट्रेन चलाई जाए।

इसको लेकर रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात करके एक ज्ञापन सौंपा और तीन ट्रेन रुकवाने व दो लोकल ट्रेनों को चलाने की लिखित रुप से मांग की। जिससे इटावा जंक्शन पर लोगों को आने जाने में कोई दिक्कत न हो सके।

वहीं सांसद श्री दोहरे ने बताया कि इटावा जिले से 7 लोकसभा सांसद व दो राज्यसभा सांसद देश में प्रतिनिधित्व करते हैं। इटावा का प्राचीन नाम इष्टिकापुरी रहा है। सन् 1857 की क्रान्ति में इटावा का योगदान रहा है। साथ ही इसी जनपद में पांच नदियों का संगम भी है। इस जंक्शन पर इन ट्रेनों के ठहराव व नयी लोकल ट्रेन ठहराव जरुरी है।
