फूड सैंपलिंग के नाम पर मारपीट और रिश्वत के आरोप, व्यापार मंडल ने जताई आपत्ति

Share This

इटावा के ऊसराहार कस्बे में मिठाई विक्रेता राजीव कौशल के साथ खाद्य विभाग के एक अधिकारी द्वारा मारपीट, रिश्वत मांगने और घर में घुसने के आरोप को लेकर व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। इस प्रकरण को लेकर उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित के नेतृत्व में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल से मिला और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने असिस्टेंट फूड कमिश्नर राजेश द्विवेदी से भी मुलाकात की और उनके अधीनस्थ अधिकारियों की कार्यशैली पर आपत्ति दर्ज कराई। जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि फील्ड में कार्यरत अधिकारी यह मानसिकता छोड़ें कि हर व्यापारी चोर है। आज के प्रतिस्पर्धा के दौर में व्यापारी अपने ग्राहकों को बेहतर और शुद्ध सामग्री देने का प्रयास करता है। उन्होंने यह भी कहा कि फूड सेफ्टी के जो मानक हैं, वे अब पुराने हो चुके हैं। खेतों में अंधाधुंध कैमिकल उपयोग के चलते दूध सहित अन्य खाद्य पदार्थों का रासायनिक संतुलन बिगड़ गया है।

वहीं, अभिहीत अधिकारी ने व्यापारियों से आग्रह किया कि मिठाइयों में रंगों का उपयोग कम से कम करें, क्योंकि अधिक रंगों की वजह से सैंपल फेल होने की संभावना अधिक होती है।

प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, रेडीमेड एसोसिएशन अध्यक्ष देव गुप्ता, शहर उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान, उमाकांत दीक्षित, उद्योग मंच अध्यक्ष भारतेन्द्र भारद्वाज, सिकंदर वारसी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड के निर्भीक क्रांतिकारी और इटावा के अमर सपूत बाबू ज्योति शंकर दीक्षित

बाबू ज्योति शंकर दीक्षित का जन्म वर्ष 1900 में इटावा शहर के लालपुरा मोहल्ले की उस पावन धरती पर हुआ, जहाँ मिट्टी में ही...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...