निलोई गांव में मिशन वात्सल्य के तहत बाल कल्याण समिति की बैठक आयोजित

Share This

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत अनाथ और असहाय बच्चों को निरंतर आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है ताकि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। यह बात सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम कुमार शाक्य ने रविवार को निलोई गांव के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित मिशन वात्सल्य कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि यह हम सभी का दायित्व है कि कोई भी पात्र बच्चा इस योजना के लाभ से वंचित न रहे।

बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए पात्र बच्चों के आवेदन पर विचार किया। साथ ही दिव्यांग बच्चों के चयन, मुख्य पालकों के जेल में निरुद्ध होने पर उनके बच्चों की सहायता, गंभीर बीमारी से पीड़ित परिवारों के बच्चों की देखभाल, दत्तक ग्रहण प्रक्रिया, फॉस्टर केयर योजना के तहत पोषक माता-पिता (नंद व यशोदा) के चयन एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से जुड़ी बालिकाओं के आवेदन कराए जाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम में बताया गया कि शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बच्चों के पालन-पोषण, शिक्षा एवं संरक्षण की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है और समाज के हर व्यक्ति को इस प्रयास में भागीदार बनना चाहिए। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से पात्र बच्चों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जा रही है।

इस बैठक में आंगनवाड़ी कार्यकत्री आशा देवी, अवनीत कुमारी, अनुराधा, सहायिका मिथलेश देवी, पंचायत सहायक महिमा कुमारी, आशा कार्यकत्री छाया देवी, द्रोपदी देवी, आरती देवी, अनीसा बेगम, अभयराम, विनय कुमार, प्रदीप कुमार, ध्रुव, गुलशन और विकास सहित कई स्थानीय लोग एवं समिति के सदस्य उपस्तित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब कांग्रेस संस्थापक ए.ओ. ह्यूम महि‍ला भेष में भागे इटावा से

ए.ओ. ह्यूम, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक और ब्रिटिश प्रशासक, का जीवन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के शुरुआती दौर की घटनाओं से गहराई से जुड़ा...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी