सफाई कर्मियों ने चैयरमैन व अधिशाषी अधिकारी का किया स्वागत

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- बीमा-फण्ड सहित विभिन्न देयकों के भुगतान न होने से क्षुब्ध नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों द्वारा बीते दिनों की गई हडताल का संज्ञान लेकर पालिकाध्यक्ष की संस्तुति पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किये गये वादों के पूर्ण होने के उपरान्त अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांँग्रेस यूनियन के तत्वाधान में पालिकाध्यक्ष सहित प्रशासनिक अधिकारियों के स्वागत सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

शनिवार को स्थानीय नगर पालिका परिषद के प्रांगण में अखिल भारतीय सफाई मजदूर काँग्रेस यूनियन के तत्वाधान् में आयोजित स्वागत सम्मान कार्यक्रम के तहत पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू, अधिशाषी अधिकारी सन्तोष कुमार मिश्रा का संगठन के जिलाध्यक्ष सोनू कुमार सहित अन्य सफाई कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण, प्रतीक चिन्ह्र व अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया। अधिशाषी अधिकारी सन्तोष कुमार मिश्रा ने बताया कि नगर पालिका परिषद भरथना में कार्यरत सफाई कर्मचारियों का बीमा-फण्ड सहित विभिन्न देयकों का भुगतान लम्बित था, जिसके चलते सफाई कर्मचारियों द्वारा बीते दिनों हडताल की गई थी। हडताल का संज्ञान लेकर उपजिलाधिकारी सुशान्त श्रीवास्तव के निर्देश व पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू की संस्तुति पर यूनियन के पदाधिकारियों के मध्य लिखित सहमति हुई। पालिका प्रशासन द्वारा किये गये वादों के क्रम में राज्य वित्त से प्राप्त धनराशि के आधार पर समस्त सफाई कर्मचारियों के देयकों का भुगतान कर दिया गया है। साथ ही सफाई कर्मचारियों की अन्य जो भी माँगें या देयक शेष हैं, उन्हें पूर्ण करने के लिए भी पालिका प्रशासन प्रयासरत है। इस मौके पर सभासद पम्मी यादव, राजीव तिवारी, सीटू यादव, शिवा यादव, आनन्द श्रीवास्तव, आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया, पंकज दुबे, अतुल कुमार, राजेश यादव पण्डा, अशोक गुप्ता के अलावा सफाई कर्मचारी रंजीत कुमार, रमेश चन्द्र, सत्य नारायण, अजय, रिषी कपूर, सुशील कुमार सहित कई सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का संचालन आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया ने किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

पि‍लुवा महावीर मंदिर – बालरूप में लेटी हुई है हनुमान जी की प्रति‍मा

इटावा शहर से लगभग 8 कि‍मी  दूर पश्‍ि‍चम की ओर कचौरा घाट  रोड पर  यमुना नदी के कि‍नारे  रूरा गांव के पास दक्षि‍ण मुखी...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...