उपजिलाधिकारी ने चौपाल लगाकर किसानों को समझाया

Share This

भरथना- एसडीएम की पहल रंग लायी, बाईपास निर्माण में आ रही जमीन के बैनामा करने के लिये 23 किसान राजी हो गए हैं। इटावा-कन्नौज नेशनल हाईवे 91ए 234 पर स्थित ग्राम गंगौरा बझेरा से निकल रहे भरथना बाईपास निर्माण में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिये एसडीएम ने चौपाल लगाकर किसानों की समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण किया।

ग्राम पंचायत गंगौरा बझेरा अंतर्गत स्थित परिषदीय विद्यालय में बाईपास निर्माण में आ रही 85 किसानों की जमीन को लेकर उपजिलाधिकारी सुशांत श्रीवास्तव, तहसीलदार राजुकमार सिंह, के साथ पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बैठक कर किसानों की समस्याओं को सुना। किसानों ने बताया कि जिस जमीन का भरथना बाईपास के निर्माण के लिये अधिग्रहण किया जा रहा है। उनमें कुछ किसान ऐसे है जिन्होने केसीसी के जरीए लोन ले रखा है। यह एक वजह सामने आ रही है। जिसको लेकर उपजिलाधिकारी ने किसानों को बताया है कि जिन किसानों ने केसीसी का कर्ज लिया है, उनकी भूमि का भी बैनामा हो सकता है। किसी ने आप लोगों में यह भ्रम की स्थिति उत्पन्न की है। उन्होने किसानों से कहा कि केसीसी के अंतर्गत जो कर्ज लिया है। वह मुआवजे वाली राशि से निस्तारण हो सकेगा। जिसको लेकर गंगौरा बझेरा क्षेत्र के अंतर्गत 23 किसानो ने अपने बैनामा की सहमती दर्ज करायी है और यह सभी कल से अपने-अपने अंशों का बैनामा करायेंगे। उपजिलाधिकारी ने बताया कि उक्त बाईपास के निर्माण कार्य के लिये कुल 1138 कास्तकारों का बैनामा कराया जाना है। उनमें से लगभग 150 सैकड़ा से अधिक कास्तकारों के बैनामा हो चुके है और उन्हें मुआवजा भी मिल चुका है। शेष कास्तकारों को मुआवजा दिलाये जाने की प्रक्रिया चल रही है। बाईपास के निर्माण कार्य में कहीं कोई दिक्कत नहीं आयेगी।

एसडीएम ने कहा कि यह 13.70 किलोमीटर के बाईपास मार्ग जो ग्राम पंचायत गंगौरा बझेरा, कुसना, बेटियापुरा, गोपियागंज, भोली, रमायन एवं लहरोई से होकर गुजर रहा है। जहां-जहां पर कास्तकारों सम्बंधी समस्या आ रही है। उन गाँवों में एक टीम बनाकर किसानों की समस्या को सुनकर उनका मौके पर ही निस्तारण किया जायेगा और मुआवजे की प्रकिया के बाद ही भूमि अधिग्रहण की जायेगी।

बताते चलें कि भरथना की पुनः टूटफूट को रोकने के लिये पूर्व सांसद प्रो0 रामशंकर कठेरिया ने लोकसभा चुनाव से पहले भरथना बाईपास निर्माण कार्य की घोषणा करायी थी। भरथना बाईपास निर्माण कार्य पूर्व सांसद रामशंकर कठेरिया के अथक प्रयासों से इस बाईपास के निर्माण कार्य का रास्ता खुला था। उन्होने यह बाईपास निर्माण कार्य केवल भरथना नगर व क्षेत्र की जनता व व्यापारियों के हित को ध्यान में रखकर कराया था। इसके निर्माण कार्य के लिये उन्होंने सरकार से 66 करोड़ की धनराशि भी स्वीकृत करायी है। लेकिन इस बाईपास का निर्माण कार्य अब तक 30 प्रतिशत ही पूरा हो सका है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

११ वीं ई० १२ वीं शताव्दी में इटावा

१०१८ ई० तक कन्नोज के राठौर वंशी राजा इटावा पर शासन करते रहे थे उसी समय जब महमूद गजनी भारत के बारहवें आक्रमण मैं...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...